फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मालदीव्स में छुट्टियां मना रहे सेलेब्स पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फूटा गुस्सा, बोले- अपनी तस्वीरें अपने पास रखें

Sat, 24 Apr 2021 03:36 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 24 Apr 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Slams Celebs Posting Maldives Vacation Pics Says Kuch To Sharam Karo
नवाजुद्दीन सिद्दीकी

देशभर के कई राज्यों में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही हैं और ऐसे में महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगा दिया गया है। सभी फिल्मों और शोज की शूटिंग बंद कर दी गई है। तो वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो छुट्टियां मनाने के लिए निकल गए हैं। सेलेब्स मालदीव्स और अन्य जगह पर छुट्टियों का मजा ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं। ये सब देखते हुए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उन सेलेब्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

Nawazuddin Siddiqui Slams Celebs Posting Maldives Vacation Pics Says Kuch To Sharam Karo
नवाजुद्दीन सिद्दीकी

हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि वो काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के पास खाना नहीं है, लोग परेशान हैं और ऐसे में आप पैसे फेंक रहे हो। कुछ तो शर्म कीजिए। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि, 'वो लोग क्या बात करेंगे? इन लोगों ने तो मालदीव्स को तमाशा बना रखा है। मुझे नहीं पता उनके टूरिजम इंडस्ट्री के साथ क्या अरेंजमेंट्स हैं। लेकिन इंसानियत के नाते, प्लीज अपनी छुट्टियों की तस्वीरें अपने पास तक रखें। यहां सभी इस मुश्किल समय को झेल रहे हैं। कोविड के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, जो लोग मुश्किल समय को झेल रहे हैं उन्हें ये फोटोज दिखाकर उनका दिल न तोड़ें।'

Nawazuddin Siddiqui Slams Celebs Posting Maldives Vacation Pics Says Kuch To Sharam Karo
नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाज ने आगे कहा कि, 'हम जो एंटरटेनर्स हैं हमें थोड़ा बड़ा होना पड़ेगा। हमें कई लोग फॉलो करते हैं तो हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।' नवाज से जब पूछा गया कि क्या आप कभी मालदीव्स जाएंगे तो उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल भी नहीं, मैं अपने घर बुधाना में परिवार के साथ हूं। यही मेरा मालदीव्स है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Slams Celebs Posting Maldives Vacation Pics Says Kuch To Sharam Karo
श्रुति हासन

बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पहले एक्ट्रेस श्रुति हासन, शोभा डे और भी कई लोग छुट्टियां मनाने जा रहे सेलेब्स को खरी-खोटी सुना चुके हैं। सिर्फ यही नहीं सोशल मीडिया पर लोग भी इन सेलेब्स को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Slams Celebs Posting Maldives Vacation Pics Says Kuch To Sharam Karo
नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो कॉमेडी फिल्म ‘जोगिरा सारा रा रा’ में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय और ‘क्या कूल हैं हम’ एक्ट्रेस नेहा शर्मा नजर आने वाले हैं। इसके अलावा हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म 'बोले चूड़ियां' का गाना रिलीज हुआ है, जिसमें नवाज का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed