बिग बॉग ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट और इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन मुंबई की सड़कों पर किसी ने किसी नए अवतार में स्पॉट की जाती हैं। हर दिन एक नए लुक के साथ लोगों के बीच आने वाली उर्फी अपने इस अतरंगी फैशन की वजह से लोगों के निसाने पर भी आ जाती हैं। लेकिन वह अपने लुक्स और कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करना नहीं छोड़ती हैं। इसी बीच अब उर्फी जावेद की एक नई वीडियो सामने आई है, जिसमें वह एक बार फिर एकदम अजीब सी ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है। जहां वह अपने इस लुक को स्टाइलिश समझ रही हैं, वहीं उनके इस लुक को देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए है।
Urfi Javed: बैकलेस होकर उर्फी ने पहने मेटल के फेफड़े, लोगों को सीख देने के चक्कर में जमकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आए दिन अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाली उर्फी जावेद का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उर्फी का अंदाज देख सभी का सिर चकरा गया है। दरअसल, उर्फी द्वारा साझा किए गए वीडियो में सोशल मीडिया सेंसेशन फेफड़ों वाला एक बैकलेस टॉप पहने नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह ऐसा टॉप पहनकर लोगों को एक संदेश देने की कोशिश कर रही हैं। दरअसल, लो वेस्ट पैंट्स और मेटल जैसे लंग्स का स्ट्रक्चर पहने उर्फी इस वीडियो में तरह-तरह के पोज देने के साथ ही एक हेल्थ संदेश भी दे रही हैं।
TRP Week 41: दर्शकों की फिर पहली पसंद बना ‘अनुपमा’,टॉप 5 में इस शो ने मारी धमाकेदार एंट्री
वीडियो साझा करते हुए उर्फी जावेद ने लिखा, 'स्मोकिंग करना हेल्थ के लिए नुकसान दायक होता है।' उर्फी द्वारा साझा किए गए मैसेज के लिए जहां कुछ लोग उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं, वहीं ज्यादातर लोग उन्हें फैशन की धज्जियां उड़ाने के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स तो उर्फी के इस वीडियो पर भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं। उनका यह वीडियो भी वायरल हो रहा है।
Ram Setu: ‘जय श्री राम’ गाने से पहले अक्षय ने उतारे जूते, सुंदरकांड के दोहे का फिल्म के इस गीत में गलत उच्चारण
उर्फी के वीडियो पर लोग कमेंट कर लगातार उनकी क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा,'तौबा-तौबा सारा मूड खराब कर दिया।' एक ने तो उर्फी के वीडियो को बीना घटिया बोले ही उसे घटिया बताया और लिखा, 'इंस्टा पर डिस्लाइक बटन क्यों नहीं है।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'और तुम आज की युवा पीढ़ी के लिए खतरनाक हो।' इससे पहले उर्फी ने शर्ट के साथ बोल्ड एक्सपेरिमेंट किया था। वीडियो में उर्फी बैकलेस दिख रही थीं। उन्हों ब्लू कलकर की शर्ट को अपने गले और बाहों में बांध रखा था।
शाहरुख की 'डॉन' को 16 साल पूरे, फरहान ने साझा किया पोस्ट, यूजर्स बोले- 'हमें तो डॉन 3 का इंतजार है'