एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 20 Mar 2022 07:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उर्फी जावेद टीवी की मश्हूर अभिनेत्री हैं। वह हमेशा अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अतरंगी कपड़ों की वजह से उर्फी को ट्रोलर्स का भी काफी सामना करना पड़ता है। उनका लुक लुक और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। हाल ही में उर्फी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह एक बैकलेस ड्रेस में जुल्फें लहराती दिख रही हैं। उर्फी के इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि अब वह दिन गए जब उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब लुक के लिए ट्रोल हो जाया करती थीं।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में उर्फी ने ब्राउन रंग के बैकलेस टॉप के साथ मैचिंग ट्राउजर पहना है। उनका ये वीडियो पीछे की तरफ से बनाया गया है, जिसमें उर्फी अपनी रेशमी जुल्फें लहराती दिख रही हैं। दरअसल उन्होंने अपने बालों को नया लुक दिया है। कानों में उन्होंने गोल्डन रंग के काफी बड़े इयररिंग्स पहने हैं। इस वीडियो में उर्फी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में उर्फी ने लिखा- पहचानो कौन?
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : social media
उर्फी जावेद का यह वीडियो देखने के बाद फैंस को उन्हें पहचानने में जरा भी देर नहीं लगी। उनके इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और लाइक्स व कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। हालांकि कई यूजर ऐसे हैं जो ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- तुम अच्छी कैसे लग सकती हो। वहीं दूसरे ने लिखा- इनका तो ये रोज का ड्रामा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी जावेद के वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी ने साल 2016 में सीरियल 'बड़े भैया की दुल्हनिया' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उर्फी बिग बॉस में भी दिखाई दी थीं। इसके अलावा उर्फी आए दिन अतरंगी कपड़े पहनकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। उन्हें इंस्टा रील और वीडियो बनाने का भी काफी शौक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।