फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: फिर अतरंगी ड्रेस पहने नजर आईं उर्फी जावेद, इस बार पत्थरों से बदन ढक ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

Sat, 20 Aug 2022 02:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 20 Aug 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed getting trolled for her new dress video made of stone says she is inspired by the comment
उर्फी जावेद - फोटो : social media

बिग बॉग ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट और इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन मुंबई की सड़कों पर किसी ने किसी नए अवतार में स्पॉट की जाती हैं। अपने बोल्ड अंदाज के लिए पॉपुलर उर्फी अपने कपड़ों के साथ हर बार नए-नए प्रयोग करती रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन अपने फैंस को साथ भी अपनी तस्वीरों को साझा करती रहती हैं, जिसके कारण वह नेटिजन्स के निशाने पर भी आ जाती हैं और लोग उनके वीडियो पर भद्दे-भद्दे कमेंट भी करते हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर उर्फी का एक और नया अवतार सामने आया है। कुछ ही देर पहले सामने आए एक वीडियो में उर्फी एक बार फिर अतरंगी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। 

Urfi Javed getting trolled for her new dress video made of stone says she is inspired by the comment
उर्फी जावेद - फोटो : social media

उर्फी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर  एक वीडियो साझा किया है।  कुछ घंटे पहले ही शेयर किए गए इस वीडियो में उर्फी एक बार फिर अनोखे अंदाज में नजर आ रही हैं। साझा किए गए वीडियो में जहां उर्फी पहले नॉर्मल कपड़ों में नजर आ रही हैं, वहीं दूसरे ही पल अभिनेत्री  छोटे- छोटे चमकीले और अलग- अलग रंग के पत्थरों से बनी ही ड्रेस पहने सबके सामने आ जाती हैं। पत्थरों से बनी मिनी स्कर्ट और ब्रालेट पहने उर्फी काफी बोल्ड लग रही हैं।  दरअसल, उर्फी के वीडियो की शुरुआत में एक कमेंट का स्क्रीनशॉट भी नजर आ रहा है, जिस पर लिखा है, 'इसको पत्थर से मारना चाहिए।' लगता है इसी वजह से उर्फी ने अपने कपड़ो के साथ यह एक्सपेरिमेंट किया है।  

Urfi Javed getting trolled for her new dress video made of stone says she is inspired by the comment
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram

उर्फी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स उनकी इस क्रिएटिविटी को शानदार बता रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें बुरी तरह से ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अच्छा....इसको तो डिल्डो से मरना चाहिए।' दूसरे ने लिखा, 'अजीबो गरीब फैशन की मालकिन।' वहीं कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स उर्फी के पोस्ट पर भद्दे-भद्दे कमेंट कर रहे हैं। उर्फी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'हां, सही समझे आप इस कमेंट ने ही मुझे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया, मुझपर आरोप मत लगाना, इस कमेंट पर लगाना।'  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed getting trolled for her new dress video made of stone says she is inspired by the comment
उर्फी जावेद - फोटो : social media

इस पोस्ट के साथ ही उर्फी ने आज गुजरात के चर्चित बिलकिस बानो केस को लेकर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। अभिनेत्री   बिलकिस बानो गैंगरेप मामले के 11 दोषियों को जेल से रिहा करने पर जमकर भड़कीं। उर्फी ने स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'भारत में आपका स्वागत है, जहां एक पूरे परिवार का रेप करने के बाद आपका फूलों के साथ स्वागत किया जाता है।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed