फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने फिर दिखाया अपना टैलेंट, सिम कार्ड से बना डाली ड्रेस

Fri, 23 Sep 2022 04:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 04:06 PM IST
विज्ञापन
urfi javed new look actress wear a sim card made dress see latest pic
उर्फी जावेद - फोटो : insta

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर ही अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। वह आए दिन अपने आउटफिट्स में तरह-तरह के प्रयोग करती रही हैं। कभी तो उर्फी अपने कपड़ों से लोगों का दिल जीत लेती हैं, तो कई बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। उर्फी अजब-गजब ड्रेस को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं लेकिन वह कई ऐसी चीजों की बना ड्रेस भी पहन लेती हैं, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा हो। अब तक वह कई ऐसे आउटफिट्स में नजर आ चुकी हैं, जिसे देख सभी की सिर चकरा गया था। अब एक बार फिर से उर्फी जावेद नई ड्रेस में अपनी तस्वीर साझा की है।

urfi javed new look actress wear a sim card made dress see latest pic
उर्फी जावेद - फोटो : insta

उर्फी जावेद ने सिम कार्ड से बना दी ड्रेस
उर्फी जावेद को अब तक ब्लेड, बोरा, प्लास्टिक, पत्थर, यहां तक की बिजली के तार से बनी ड्रेस पहने हुए भी देखा जा चुका है। उर्फी अक्सर कहती नजर आती हैं कि वह खुद ही अपनी ड्रेस डिजाइन करती हैं और इस बार एक्ट्रेस ने मोबाइल के सिम कार्ड से ड्रेस बना डाली है।

Dananeer Mobeen: पाकिस्तान की पावरी गर्ल ने अब गाया साथिया फिल्म का गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
 

urfi javed new look actress wear a sim card made dress see latest pic
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद ने एक बार फिर से सिम कार्ड से बनी शॉर्ट ड्रेस पहनकर सभी को हैरान कर दिया है। हालांकि उर्फी की ये ड्रेस देखने में काफी अच्छी लग रही है। एक्ट्रेस ने ब्लू और येलो कलर के सिम कार्ड का इस्तेमाल करके एक क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट तैयार किया है, जिसे पहनकर वह कॉन्फिडेंस के साथ पोज करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
urfi javed new look actress wear a sim card made dress see latest pic
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद ने अपनी इस नई ड्रेस के साथ तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- "क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि यह सिम कार्ड से बनाई गई है?"। उर्फी का ये कैप्शन बिल्कुल सही  बैठता है क्योंकि शायद ही कोई सिम कार्ड से ड्रेस बनाने की सोच सकता है।

Monalisa: साड़ी में मोनालिसा ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, कातिल अदाओं से किया फैंस को घायल
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed