{"_id":"6310d6b54fd89c61c968d0d0","slug":"urfi-javed-screamed-while-wearing-a-dress-made-up-of-blades-shared-throwback-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: ब्लेड से बनी ड्रेस पहनने के दौरान निकल गई थी उर्फी जावेद की चीख, शेयर किया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urfi Javed: ब्लेड से बनी ड्रेस पहनने के दौरान निकल गई थी उर्फी जावेद की चीख, शेयर किया वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 01 Sep 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर ही अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह आए दिन अपने तरह-तरह के आउटफिट्स से सुर्खियां बटोरती हैं। उर्फी कभी अपने कपड़ों से लोगों का दिल जीत लेती हैं, तो कभी ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। बीते दिनों उर्फी ब्लेड से बनी ड्रेस पहनकर लोगों के सामने आई थीं, जिसे देख सभी की सिर चकरा गया था। अब उर्फी ने उस ड्रेस को पहनने के दौरान का वीडियो शेयर किया है।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, उर्फी जावेद ने ब्लेड से बनी शॉर्ट ड्रेस पहनकर सभी को हैरान कर दिया था। उर्फी ने पूरे ड्रेस में ब्लेड लगा रखे थे और पोनी बनाकर अपने लुक को कंप्लीट किया था। इस ड्रेस को बनाने के लिए उर्फी ने अपनी पूरी टीम का भी शुक्रिया अदा किया था। उर्फी का कहना था कि उन्होंने इंट्रोवर्ट्स के लिए परफेक्ट ड्रेस बनाई है। वहीं, अब उर्फी ने ड्रेस को पहनने के दौरान के अपने स्ट्रगल को दिखाया है।
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उर्फी अपनी टीम के साथ नजर आ रही हैं, जो उन्हें ब्लेड से बनी ड्रेस को पहना रहे हैं। इस दौरान उर्फी कहती हैं, ये बहुत स्ट्रेस फुल है। हम सूई-धागे का इस्तेमाल नहीं करते हैं, जब मेरी ड्रेस बनती हैं। इसके बाद उर्फी की ड्रेस को तार से अटैच किया जाता है और उनकी चीख निकल जाती है। इस दौरान वह हिल भी नहीं सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : Social media
वहीं, गणेश चतुर्थी के अवसर पर उर्फी जावेद भगवान गणेश की भक्ति में डूबी नजर आई थीं। उर्फी भगवान गणेश का मशहूर भजन श्री गणेशाय धीमहि गुनगुनाती नजर आई थीं। इतना ही नहीं इस दौरान उर्फी बिल्कुल देसी लुक में दिखाई दीं। उर्फी का ये अंदाज देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे और उनकी खूब तारीफ की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।