सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: पोस्ट शेयर कर किसका शुक्रिया अदा कर रही हैं उर्फी जावेद? बोलीं- जब सब मेरे खिलाफ थे तो तुमने...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 10 Jul 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Urfi javed shares an appreciation post for aly goni, thanks him for supporting her when everyone was against her
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रही उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। उर्फी अक्सर ही अपने बोल्ड कपड़ों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी उर्फी को अपने फैंशन सेंस के लिए सराहा जाता है, तो कई बार वह ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। इतना ही नहीं उर्फी को जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी हैं। वहीं, आज ईद के मौके पर उर्फी ने अपने दोस्त का एक प्यारा भरा मैसेज लिखकर शुक्रिया अदा किया है।

Urfi javed shares an appreciation post for aly goni, thanks him for supporting her when everyone was against her
उर्फी जावेद, अली गोनी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, उर्फी जावेद ने अली गोनी के लिए एप्रिसिएशन पोस्ट लिखा और उन्हें शुक्रिया कहा है। उर्फी ने अली की एक तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'यह अली के लिए एक एप्रिसिएशन पोस्ट है, जिसने हमेशा मेरा साथ दिया। अली मैं तुम्हारा पर्याप्त धन्यवाद नहीं कर सकती। तुमने मुझे तब प्रोत्साहित किया, जब मैं दुखी थी और हर कोई मेरे खिलाफ था। तुम सच में एक प्योर सोल हो। ईद मुबारक।'

Urfi javed shares an appreciation post for aly goni, thanks him for supporting her when everyone was against her
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

अली गोनी ने भी उर्फी की स्टोरी को शेयर करते हुए ईद की मुबारकबाद दी है। वहीं, आज बकरीद के मौके पर उर्फी साड़ी पहनकर घर से निकली थीं। पीले रंग की इस प्रिंटेड साड़ी में भी उर्फी का बोल्ड अंदाज देखने को मिला। उर्फी ने साड़ी के साथ स्ट्रैपलेस बिकनी ब्लाउस कैरी किया था। फैंस को उर्फी का ये अंदजा काफी पसंद आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi javed shares an appreciation post for aly goni, thanks him for supporting her when everyone was against her
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि उर्फी अपने काम से ज्यादा कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिनों कॉफी विद करण 7 के पहले एपिसोड में भी उर्फी के कपड़ों की ही चर्चा हुई थी। उर्फी को शो में रणवीर सिंह ने स्टाइल आइकन बताया था, जिसके बाद उर्फी की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed