फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्मिला मातोंडकर ने विरोधियों पर बोला हमला, कहा- वो सोचते हैं कि मेरे पास दिमाग नहीं

Mon, 08 Apr 2019 01:35 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 08 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
urmila matondkar attack opposition and modi government
Urmila Matondkar - फोटो : instagram

उर्मिला मातोंडकर ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी। कांग्रेस ने उर्मिला को मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है । इस सीट पर कांग्रेस का कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था। इसलिए कांग्रेस ऐसे चेहरे को उम्मीदवार बनाना चाहती थी जो बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सके। उर्मिला इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक रही हैं। रविवार को गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और उर्मिला मातोंडकर ने मुंबई के अंधेरी में 'युवा-मिलन' कार्यक्रम को संबोधित किया।

urmila matondkar attack opposition and modi government
Urmila Matondkar, Hardik Patel - फोटो : instagram

कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उर्मिला मांतोडकर ने कहा- मुझे कई चीजों को लेकर पिछले कुछ दिनों से ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन मैं इस स्टेज का उपयोग रोने के लिए नहीं करूंगी। मुझे खुद पर पूरा भरोसा है।

urmila matondkar attack opposition and modi government
Urmila Matondkar - फोटो : instagram

उर्मिला यहीं नहीं उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा- बॉलीवुड में काम करने पर मुझे खुद पर गर्व है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से होने के चलते मुझे ट्रोल किया गया। वे सोचते हैं कि मैं बॉलीवुड से हूं, मेरे पास दिमाग नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
urmila matondkar attack opposition and modi government
Suresh Nakhua - फोटो : social media

इससे पहले उर्मिला मांतोडकर पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए भाजपा के नेता सुरेश नखुआ ने उनके खिलाफ क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज कराई। सुरेश नखुआ के मुताबिक उर्मिला ने एक टीवी शो पर कहा था कि हिंदू धर्म दुनिया का सबसे हिंसक धर्म है। ऐसा कहकर उर्मिला ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। भाजपा नेता ने इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और एक पत्रकार का भी इस शिकायत में नाम लिया।'

विज्ञापन
urmila matondkar attack opposition and modi government
Urmila Matondkar - फोटो : social media

उर्मिला ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जो धर्म अपनी सहिष्णुता के लिए जाना जाता है, वह उन सभी में सबसे अधिक हिंसक हो गया है। नरेंद्र मोदी सरकार के पांच सालों से मुझे सबसे ज्यादा नफरत है। भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का पूर्ण अभाव था। देश अराजकता की स्थिति की ओर बढ़ रहा था जहां लोगों को लगता है कि हिंसा ही एकमात्र रास्ता था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed