एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने के साथ ही दर्शकों के जेहन में एक अमिट छाप छोड़ने वाली भारतीय सिनेमा की दमदार अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने अपनी पहचान जुझारू किरदारों को निभाने वाली अदाकारा के रूप में बनाई। उन्होंने भारत की सभी प्रमुख भाषाओं जैसे; हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगू, मलयालम आदि भाषाओं में काम किया और अपने हुनर के दम पर सर्वश्रेष्ठ अवार्ड भी जीते। भूत, पिंजर, रंगीला जैसी फिल्मों में अपने किरदारों में अभिनय से उन्होंने खुद को एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री के रूप में सिनेमा में स्थापित किया। आज हम उर्मिला जन्मदिन के मौके पर आपको उनके सर्वश्रेष्ठ किरदारों के बारे में बताते हैं।
इन 10 फिल्मों में दिखा उर्मिला मातोंडकर का असली दमखम, हीरोइन नंबर वन से नहीं रहीं कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म : नरसिम्हा (1991)
कई फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम करने के बाद एक वयस्क कलाकार के रूप में उर्मिला मातोंडकर की यह पहली हिंदी फिल्म है। एन चंद्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने बाप जी यानी ओमपुरी की बेटी मीनू का किरदार निभाया है, जो बहुत जिद्दी और अड़ियल स्वभाव की है। ओमपुरी अपने साम्राज्य के राजा हैं और वह अपनी प्रजा पर जुल्म ढहाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, लेकिन मीनू हर जगह प्यार लुटाती है। इसी शहर के एक लड़के रवि (रवि बहल) से मीनू प्यार करने लगती है, जो बाप जी को बिल्कुल पसंद नहीं आता।
किरदार : माला
फिल्म : चमत्कार (1992)
इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर का किरदार एक मासूम और भोली भाली सी लड़की माला का है, जो एक कॉलेज में पढ़ती है, और उसी कॉलेज के प्रोफेसर (शाहरुख खान)से प्यार करने लगती है। राजीव मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माला सिर्फ लोगों की अच्छाइयों को देखती है, किसी की बुराइयों से उसे कोई लेना देना नहीं है। बच्चों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय रही इस घोस्ट कॉमेडी फिल्म में माला एक खुशमिजाज और खेलकूद की शौकीन लड़की है। इस फिल्म में उर्मिला के साथ शाहरुख खान और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में हैं।
किरदार : मिली जोशी
फिल्म : रंगीला (1995)
इस फिल्म के मिली जोशी के किरदार के साथ उर्मिला मातोंडकर ने हिंदी सिनेमा में अपने आप को एक मुख्य अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर दिया था। निर्देशक राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मिली जोशी एक अनाथ लड़की है, जो सड़कों पर रहने वाले लोगों को दोस्त बनाती है, लेकिन उसके ख्वाब बहुत बड़े हैं, और वह एक बड़ी अभिनेत्री बनने का सपना देखती है। इरादों की पक्की है इसलिए वह एक दिन यह करिश्मा करने में कामयाब रहती है। इस फिल्म की सफलता के बाद उर्मिला को नया नाम 'रंगीली' मिला, और बेहतरीन अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामित भी किया गया।
किरदार : जान्हवी साहनी
फिल्म : जुदाई (1997)
जान्हवी साहनी के किरदार में उर्मिला मातोंडकर इस फिल्म में एक रईस औरत है, जो दुनिया में प्यार की तलाश में है। निर्देशक राज कंवर की इस मेलोड्रामा फिल्म की जान्हवी हर कीमत पर, चाहे पैसे से ही क्यों न हो, प्यार को पाना चाहती है। वह अपनी यह ख्वाहिश राज (अनिल कपूर) की पत्नी काजल (श्रीदेवी) से उसके पति का दो करोड़ रुपये में सौदा करके पूरी करती है। इस फिल्म के लिए उर्मिला को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।

कमेंट
कमेंट X