Urvashi-Orry: क्या उर्वशी रौतेला से शादी करना चाहते हैं ओरी? वायरल हुए कमेंट पर लोगों ने लगाए कयास
Urvashi-Orry: उर्वशी रौतेला और सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहने वाले ओरी के बीच हुई एक मजेदार बातचीत ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले ओरहान आवत्रमणि उर्फ ओरी के बीच सोशल मीडिया पर हालिया बातचीत ने एक नई हलचल पैदा कर दी है। ओरी और उर्वशी के बीच हुए मजेदार संवाद ने नेटिजन्स के बीच दोनों की शादी को लेकर कयासों का बाजार गर्म कर दिया है।
बॉलीवुड के बीएफएफ (बेस्ट फ्रेंड्स फॉरेवर) के तौर पर लोकप्रिय ओरी ने हाल ही में आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी के फोटोज इंस्टाग्राम पर साझा किए थे। ओरी लाल कुर्ता, नेहरू जैकेट और सफेद पैंट में बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे थे, लेकिन इस पोस्ट की सबसे दिलचस्प बात उनकी और उर्वशी के बीच हुई बातचीत रही।
Karan Veer Mehra: एक्टिंग करने से पहले क्या करते थे बिग बॉस 18 विनर करण वीर मेहरा? खुद सुनाई अपनी कहानी
उर्वशी ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा, "आपकी शादी में आने का इंतजार नहीं कर सकती।" इसके बाद ओरी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "हमारी।" यह टिप्पणी कुछ ही समय में वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर दोनों के इस मजाकिया बातचीत को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

नेटिजन्स ने इस बातचीत को लेकर कई तरह के प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "यह तो उर्वशी की दुनिया है, हम बस उसमें जी रहे हैं।" इसके अलावा कई यूजर्स ने इस बातचीत को लेकर हैरानी जताई। एक यूजर ने पूछा, "दूल्हा कौन होगा?"
वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी को हाल ही में फिल्म 'डाकू महाराज' में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म औसत कमाई कर सकी थी। वहीं, अब इसे ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ जैसे कलाकार हैं।