फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uunchai Box Office Prediction: चार दोस्तों की इमोशनल दास्तां है 'ऊंचाई', ओपनिंग डे पर कर सकती है इतनी कमाई

Thu, 10 Nov 2022 08:09 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 10 Nov 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
uunchai box office prediction amitabh bachchan anupam kher boman irani neena gupta parineeti chopra film
ऊंचाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा में समय-समय पर सीनियर सिटीजन की जिंदगी पर आधारित फिल्में बनाई जा चुकी हैं। एक और ऐसी ही फिल्म आ रही है ऊंचाई। ऊंचाई 11 नवंबर यानि कि कल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में चार बुजुर्गों की दोस्ती के दरमियान अधूरे सपने को साकार करने की जद्दोजहद दिखाई गई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, परिणीति चोपड़ा, डैनी डेन्जोंगपा और नीना गुप्ता मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

uunchai box office prediction amitabh bachchan anupam kher boman irani neena gupta parineeti chopra film
ऊंचाई स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ट्रेलर में दिखाया गया था कि दोस्त के लिए अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर उम्र के इस पड़ाव पर माउंट एवरेस्ट चढ़ने का सपना देखते हैं और बेस कैम्प के लिए रवाना हो जाते हैं। हाल ही में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर भी रखा गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। ये फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। तो चलिए जानते हैं कि इसका बजट कितना है और ओपनिंग डे पर फिल्म कितनी कमाई कर सकती है।

इसे भी पढ़ें- Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और निक के साथ शेयर की तस्वीर, यूजर्स बोले- घर में दो-दो बच्चे

uunchai box office prediction amitabh bachchan anupam kher boman irani neena gupta parineeti chopra film
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेताओं के एकसाथ स्क्रीन पर आने का दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऊंचाई की पूरी टीम इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही है। फिल्म के बजट की बात करें तो ऊंचाई में मेकर्स ने तकरीबन 40 करोड़ का बजट लगाया है। अगर पहले दिन यह फिल्म तकरीबन चार से पांच करोड़ का बिजनेस करती है तो आगे के लिए बॉक्स ऑफिस की राह थोड़ी आसान रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
uunchai box office prediction amitabh bachchan anupam kher boman irani neena gupta parineeti chopra film
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'ऊंचाई' को सूरज बड़जात्या ने लिखा है और खुद ही फिल्म का निर्देशन भी किया है। वहीं राजश्री बैनर तले बनी यह 60वीं फिल्म है। बर्फीले पहाड़ों के बीच रोमांच और हौसले की कहानी दिखाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed