फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaani Kapoor: एक्टिंग से पहले कौन सी जॉब करती थीं वाणी कपूर? जानकर रह जाएंगे दंग

Tue, 23 Aug 2022 07:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 23 Aug 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Vaani Kapoor Birthday know untold facts about Shamshera Actress
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वाणी कपूर मौजूदा समय में फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह हर साल 23 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अपने अब तक के करियर में वह फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह रणबीर कपूर के साफ फिल्म 'शमशेरा' में दिखी थीं। आज उनके 34वेंं जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास  बातें बताने जा रहे हैं।

Vaani Kapoor Birthday know untold facts about Shamshera Actress
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वाणी ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) से टूरिज्म में बैचलर डिग्री ली है। पढ़ाई पूरी कर उन्होंने जयपुर के ओबेरॉय होटल में इंटर्नशिप की। इसके बाद उन्होंने आईटीसी होटल में काम करना शुरू कर दिया। यहीं से उन्हें फिल्मों में काम करने की दिलचस्पी शुरू हुई। दरअसल, एक बार होटल में किसी फिल्म की शूटिंग हो रही थी। इस दौरान वाणी भी वहां मौजूद थीं। शूटिंग देखने के दौरान वाणी ने भी फिल्मी दुनिया में जाने का मन बना लिया।

Vaani Kapoor Birthday know untold facts about Shamshera Actress
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
पिता थे खिलाफ लेकिन मां का मिला साथ

होटल की जॉब छोड़ने के बाद वाणी ने मॉडलिंग की दुनिया में एंट्री ली। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाणी के इस फैसले से उनके पिता खुश नहीं थे। रिपोर्ट्स की मानें तो पिता को वाणी का मॉडलिंग करना बिलकुल पसंद नहीं था। हालांकि एक्ट्रेस के इस फैसले का उनकी मां ने पूरा सपोर्ट किया। इसके बाद उन्होंने कई बड़े डिजाइनर के लिए रैंप वॉक किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaani Kapoor Birthday know untold facts about Shamshera Actress
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे मिला पहला ब्रेक

मॉडलिंग की दुनिया से ही वाणी को फिल्मों में जाने का रास्ता मिला। साल 2009 में उन्होंने स्पेशल एट 10 से छोटे पर्दे पर शुरूआत की। इस दौरान वह फिल्मों के लिए लगातार स्ट्रगल करती रहीं। वाणी की मेहनत जल्द ही रंग लाई और उन्हें यशराज की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' के लिए साइन कर लिया गया। यशराज के साथ वाणी का तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट था। इस फिल्म में वह सहायक भूमिका में थीं लेकिन अपनी एक्टिंग से उन्होंने सबको प्रभावित किया और बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed