फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शमशेरा की रिलीज को लेकर वाणी बेकरार, वॉर में दमदार किरदार को मिली शोहरत का शुक्रिया

Thu, 12 Mar 2020 03:27 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
vaani kapoor excited for her next film shamshera and thanks for war success
vaani kapoor - फोटो : Social Media

पिछले साल फिल्म वॉर में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली वाणी कपूर अब इस साल की अपनी पहली फिल्म को लेकर बेकरार हैं। इस साल मॉनसून में वाणी की नौटंकी का जादू बड़े परदे पर भी बरसेगा और ये फिल्म होगी, शमशेरा। यशराज फिल्म्स इस साल अपनी छह फिल्में रिलीज करने जा रहा है। यशराज फिल्म्स की फिल्म संदीप और पिंकी फरार व बंटी और बबली 2 के बाद इस साल रिलीज होने वाली शमशेरा तीसरी फिल्म होगी।

vaani kapoor excited for her next film shamshera and thanks for war success
vaani kapoor - फोटो : Social Media

अपनी पिछली फिल्म वॉर की कामयाबी का जश्न वाणी कपूर अब तक मना रही हैं। वह कहती हैं, “वॉर के रूप में मिली ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिहाज से 2019 मेरे लिए सौभाग्यशाली था। बॉक्स ऑफिस पर ढेरों रिकार्ड बनाने और भारत के लोगों का मनोरंजन कराने वाली इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिहाज से मैं काफी भाग्यशाली रही। फिल्म में भले ही मेरी छोटी भूमिका थी लेकिन थीम के लिहाज से ये सार्थक रही और इस फिल्म ने मुझे आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने का मौका दिया।”

vaani kapoor excited for her next film shamshera and thanks for war success
VAANI KAPOOR - फोटो : AMAR UJALA

वाणी अब निर्देशक करण मल्होत्रा की मेगा एक्शन एंटरटेनर शमशेरा में एक नए अंदाज में सामने आने को तैयार हैं। फिल्म शमशेरा एक पीरियड फिल्म है जिसमें रणबीर कपूर एक डाकू के किरदार में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
vaani kapoor excited for her next film shamshera and thanks for war success
vaani kapoor - फोटो : amar ujala
फिल्म में वाली का किरदार एक नौटंकी वाली का है जो शहरों, गांवों और कस्बों में घूमकर अपनी दिलकश अदाओं से लोगों को दीवाना बना लेती है। 31 जुलाई को रिलीज होने जा रही फिल्म शमशेरा में संजय दत्त विलेन के किरदार में दिखाई देंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed