{"_id":"5b5da9d14f1c1b61508b5fef","slug":"varun-dhawan-and-his-girlfriend-natasha-dalal-at-mumbai-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग से वक्त निकालकर गर्लफ्रेंड नताशा के साथ विदेश घूमने निकले वरुण धवन, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग से वक्त निकालकर गर्लफ्रेंड नताशा के साथ विदेश घूमने निकले वरुण धवन, देखें तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Jul 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण धवन जल्द ही 'सुई धागा' में नजर आने वाले हैं। यशराज बैनर की इस फिल्म में अनुष्का शर्मा की जोड़ी पहली बार वरुण धवन के साथ जमेगी। इसके अलावा वरुण के पास करण जौहर की कलंक भी है। पिछले कई दिनों से लगातार शूटिंग में बिजी वरुण को जैसी ही शूटिंग से वक्त मिला वैसे ही वो अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ लंदन घूमने निकल गए हैं।
बीती रात वरुण धवन और नताशा दलाल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इतना ही नहीं पिछले कुछ समय से दोनों के शादी की खबरें भी चर्चा में बनी हुई हैं। कहा ये जा रहा था कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं लेकिन फिलहाल वरुण या नताशा किसी भी तरफ से भी शादी को लेकर कोई बयान नहीं आया है।
[NewPics] @Varun_dvn snap at airport as he leaves for a holiday in London pic.twitter.com/ArHqeK1AMk
— Varun Dhawan FanClub (@VarunDaOne_FC) July 29, 2018
Varun Dhawan
कुछ समय पहले तक वरुण धवन और नताशा के बीच ब्रेकअप की खबरें आ रही थी और इसकी वजह आलिया भट्ट को बताया जा रहा था लेकिन अब लग रहा है दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है और दोनों इस साल शादी करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
varun dhawan
दोनों के शादी की बात ये बात कितनी सच है और कितनी गलत है इस बारे में फिलहाल और कोई जानकारी नहीं है। कहा जा रहा है कि वरुण धवन कुछ वर्षों से नताशा दलाल के साथ लगातार रिश्ते में रहे हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। सोनम कपूर के रिसेप्शन पर दोनों को साथ देखा गया था।