फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun Dhawan: आलिया भट्ट के पास रहने का वरुण धवन ने ढूंढा नया तरीका! बनना चाहते हैं अभिनेत्री के बच्चे की नैनी

Thu, 29 Sep 2022 06:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 29 Sep 2022 06:08 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan: Bhediya Actor wants to become nanny of his friend alia bhatt child in future
वरुण धवन, आलिया भट्ट - फोटो : Social Media

वरुण धवन और आलिया भट्ट की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से दोनों ने एक साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद साथ में कई फिल्मों में काम किया। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ऑन स्क्रीन दोस्ती निभाते-निभाते कब दोनों ऑफ स्क्रीन भी बेस्ट फ्रैंड्स बन गए किसी को पता नहीं लगा। आज आलम ऐसा है कि वरुण धवन आलिया को इंडस्ट्री में अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं। एक-दूसरे के साथ ही फैंस को भी आलिया-वरुण को जोड़ी काफी पसंद है। लेकिन दोनों ने 'कलंक' के बाद से साथ में कोई भी फिल्म नहीं की है, ऐसे में हाल ही में वरुण धवन से आलिया के साथ दोबारा काम करने के बारे में सवाल किया गया। इस बात का जवाब, जो वरुण ने उसे सुनकर हंसते-हंसते सबका पेट दुख जाएगा।  

Varun Dhawan: Bhediya Actor wants to become nanny of his friend alia bhatt child in future
आलिया भट्ट, वरुण धवन - फोटो : Social Media

आलिया के साथ जल्द करेंगे काम
आलिया को इंडस्ट्री में अपना सबसे अच्छा दोस्त मानने वाले वरुण धवन से हाल ही में एक इंटरव्यू में उनकी बीएफएफ के साथ दोबारा स्क्रीन साझा करने के ऊपर सवाल पूछा गया। जिसका जवाब वरुण धवन ने बड़ी मजेदारी से दिया। वरुण धवन ने कहा कि 'आलिया भट्ट उनके दिल के काफी करीब हैं और अभिनेत्री के साथ उनकी काफी अच्छी केमिस्ट्री भी है। लेकिन कोई भी फिल्म ऐसे अचानक नहीं बनती है। हम अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे की बहुत केयर और रिस्पेक्ट करते हैं। जैसे आप लोग मुझे आलिया के साथ काम करते देखना चाहते हैं, वैसे ही मैं भी दोबारा उनके साथ काम करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि ऐसा आने वाले समय में जल्द ही फिर से होगा। क्योंकि मैं आलिया के बच्चे की नैनी बनूंगा, जो उसे स्ट्रोलर में घुमाएगा।'
TRP Week 38: किंजल-तोषू के ड्रामे से 'अनुपमा' को फिर मिला पहला स्थान, 'इमली' की रेटिंग में उतार-चढ़ाव जारी

Varun Dhawan: Bhediya Actor wants to become nanny of his friend alia bhatt child in future
वरुण धवन, आलिया भट्ट - फोटो : Social Media

नहीं रुकी किसी की हंसी
वरुण का ऐसा जवाब सुन वहां खड़े सारे लोग जोर-जोर से हंसने लगे। उनके इस क्यूट से रिप्लाई को सुन आलिया भट्ट के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। आपको याद दिला दें, 'कॉफी विद करण' में करण ने जब आलिया से पूछा था कि रणवीर और वरुण में से किसके साथ उनकी केमिस्ट्री उन्हें बेस्ट लगती है?  इसके जवाब में आलिया ने बड़ी बेबाकी से कहा था कि ऑनस्क्रीन वरुण के साथ मेरी केमिस्ट्री बेस्ट लगती है। इस बात पर रणवीर आलिया से गुस्सा भी हो गए थे। 
Sanjay Dutt: विलेन बन प्रभास संग दो-दो हाथ करेंगे संजय दत्त! प्रशांत नील के बाद अब इस निर्देशक ने किया अप्रोच

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan: Bhediya Actor wants to become nanny of his friend alia bhatt child in future
वरुण धवन, आलिया भट्ट - फोटो : Social Media

दो फिल्मों में नजर आएंगे वरुण धवन
वरुण धवन भी काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अभिनेता लगातार अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। वरुण की आगामी फिल्मों में 'भेड़िया' और 'बवाल' का नाम शामिल है। बता दें 'भेड़िया' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके साथ ही 'बवाल' में वह जाह्नवी कपूर के साथ काम करेंगे। 
Ekta Kapoor: XXX सीरीज क्यों बनी एकता कपूर के गले की फांस? यूजर्स कर रहे प्रोडक्शन हाउस बायकॉट करने की मांग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed