अभिनेता वरुण धवन की हाल ही में फिल्म कंलक रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। अब वह अपनी अगली फिल्म को लेकर तैयारी में लगे हुए हैं। इस बीच वह अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल का जन्मदिन सेलिब्रेट करना नहीं भूले। दोनों के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
वरुण धवन ने सेलिब्रेट किया गर्लफ्रेंड नताशा का बर्थडे, यहां बदली थी बचपन की दोस्ती प्यार में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टेटस पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि बीती 8 मई को नताशा का जन्मदिन था। तस्वीरों में वरुण, नताशा का केक कटवाते और बाद में उन्हें किस करते भी नजर आ रहे हैं। नताशा के साथ उनकी एक दोस्त भी है और केक की ट्रे में हैप्पी बर्थडे नताशा लिखा हुआ है।
Wow #NatashaDalal 😘😍😍❤ happy birthday 😘😘❤❤ pic.twitter.com/66L1AmZQ4q
— Bhavini Dhawan (@vyas_bhavini) May 8, 2019
गौरतलब है कि नताशा और वरुण पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों बचपन के दोस्त हैं। इसके बाद एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में दोनों की मुलाकात हुई थी जहां उन्हें एक-दूजे से प्यार हो गया था। माना जा रहा है कि वे इस साल शादी कर सकते हैं। नताशा के साथ रहने के लिए वरुण ने अलग से घर भी खरीदा था।
बता दें कि नताशा दलाल फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, एनवाईसी से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने 2013 में अपना फैशन लाइन नताशा दलाल लेबल खोला। नताशा, वरुण के परिवार का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं और अक्सर वरुण के परिवार संग स्पॉट की जाती रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान वरुण ने बताया था कि उन्होंने अपना पहला किस 13 साल की उम्र में किया था। हालांकि वो लड़की कौन थी ये बात अभी तक राज ही है।