सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा' रिलीज के 11वें दिन भी मैदान में, अब तक इतना हुआ कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 04 Feb 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan Starrer Street Dancer 3D And Kangana Ranaut Starrer Panga Box Office Collection Day 11
Street Dancer 3D and Panga - फोटो : file photo

24 जनवरी को सिनेमाघरों में कंगना की फिल्म पंगा ने दस्तक दी थी। इसी के साथ वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्ट्रीट डांस 3डी' भी रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों से दर्शकों को बहुत उम्मीदें थीं। रिलीज के 11वें दिन भी दोनों फिल्में मैदान में डटकर खड़ी हैं। दोनों फिल्मों के बीच शुरुआत में मुकाबला देखा गया। रिलीज के 11वें दिन दोनों फिल्मों की कमाई के बारे में बताते हैं।

Trending Videos
Varun Dhawan Starrer Street Dancer 3D And Kangana Ranaut Starrer Panga Box Office Collection Day 11
street dancer 3d - फोटो : social media

सबसे पहले बात करते हैं वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के बारे में। ये फिल्म रेमो डिसूजा की 'एबीसीडी' की फ्रैंचाइजी की ही तीसरी फिल्म है। फिल्म के पिछले दोनों पार्ट्स ने बेहतरीन कलेक्शन किया। जिसके बाद अब इस फिल्म से भी सभी को बेहद उम्मीद रही। हालांकि फिल्म उम्मीदों पर खरी भी उतर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन कुल 66.18 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan Starrer Street Dancer 3D And Kangana Ranaut Starrer Panga Box Office Collection Day 11
स्ट्रीट डांसर 3डी - फोटो : सोशल मीडिया

तो वहीं अब ये आंकड़ा रिलीज के 11वें दिन पार हो गया था। इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसके साथ ही इसकी कुल कमाई 68.89 करोड़ हो गई है। फिल्म को पिछले दिनों वीकेंड का फायदा मिला इसके बाद अब वीकेंड के बाद वाले ही सोमवार को फिल्म की कमाई कुछ धीमी हुई है।

Varun Dhawan Starrer Street Dancer 3D And Kangana Ranaut Starrer Panga Box Office Collection Day 11
फिल्म पंगा का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

अब बात करेंगे अभिनेत्री कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'पंगा' की। पंगा के ट्रेलर को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। जिसे देख लग रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 'स्ट्रीट डांसर 3डी' को कड़ी टक्कर दी। लेकिन धीरे-धीरे कंगना की फिल्म का कारोबार धीमा होता गया।

विज्ञापन
Varun Dhawan Starrer Street Dancer 3D And Kangana Ranaut Starrer Panga Box Office Collection Day 11
फिल्म पंगा का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

रिलीज के 11वें दिन यानी कि दूसरे हफ्ते के पहले सोमवार को फिल्म ने करीब 0.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 27.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अश्विनी अय्यर की ये फिल्म कबड्डी पर आधारित है। फिल्म में कंगना के अलावा ऋचा चड्ढा, मेघा बर्मन, स्मिता तांबे, नीना गुप्ता, जस्सी गिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed