{"_id":"623723c34d26876ea67ee74a","slug":"vicky-kaushal-posted-a-shirtless-selfie-from-the-gym-and-given-fitness-mantra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: शर्टलेस तस्वीर में विक्की कौशल ने पोस्ट की सेल्फी, शानदार लुक के साथ दिया फिटनेस मंत्र","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Photos: शर्टलेस तस्वीर में विक्की कौशल ने पोस्ट की सेल्फी, शानदार लुक के साथ दिया फिटनेस मंत्र
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 20 Mar 2022 06:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी शानदार फिल्मों से लोगों के दिलों की धड़कन बने विक्की कौशल अपनी एक्टिविटीज से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। भले ही विक्की ने कैटरीना कैफ से शादी कर ली हो, लेकिन अभी भी कई फीमेल फैंस उनकी एक तस्वीर पर दिल दे बैठती हैं। विक्की अक्सर अपनी डेली लाइफ में कई सारी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। उनकी हर पोस्ट पर फैंस लाइक्स औक कमेंट्स की बौछार करते रहते हैं। हाल ही में विक्की ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें वह शर्टलेस होकर सेल्फी लेते दिख रहे हैं।
2 of 4
विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में उनका आधा चेहरा नजर आ रहा है। बियर्ड के साथ शर्टलेस सेल्फी में और टोन्ड बॉडी में विक्की काफी स्मार्ट लग रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ बैकग्राउंड में पंजाबी गाना लगाया है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है- 'खूब पसीना बहाओ'। विक्की की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
3 of 4
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभी कुछ दिन पहले ही विक्की ने अपनी एक और शर्टलेस तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह गले में चेन पहने और शीशे के सामने सेल्फी लेते नजर आ रहे थे। विक्की की वह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट थी। शर्टलेस तस्वीर पर फैंस ने उनके खूब मजे लिए थे। एक यूजर ने लिखा- ये फोटो कैटरीना को भेजना था...गलती से पोस्ट हो गई न। दूसरे यूजर ने लिखा- आईफोन का शो ऑफ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल इस साल कई फिल्मों में दिखाई देंगे। विक्की की आने वाली फिल्म मेरा नाम गोविंदा, द इम्मोर्टल अश्वत्थामा, मिस्टर ले ले जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। वह जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर में भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में 1941 के युद्ध में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में पाकिस्तान के आत्मसमर्पंण की कहानी को दिखाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।