विक्की कौशल इस समय मेकर्स के पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपनी आगामी फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब अभिनेता टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' सीजन 10 के आगामी एपिसोड में नजर आने वाले हैं। जिसमें वह अपने फर्स्ट क्रश का खुलासा करते नजर आएंगे।
Vicky Kaushal: कटरीना नहीं बॉलीवुड की ये हसीना है विक्की कौशल की पहली क्रश, एक्टर ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झलक दिखला जा में बतौर गेस्ट शामिल हुए विक्की कौशल
डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में इस समय कई टीवी सेलेब्स प्रतिभागी के रूप में परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। मेकर्स द्वारा इससे जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया के जरिए भी साझा करते रहते हैं। अब शो को आगामी एपिसोड के प्रसारण का प्रोमो भी शेयर कर दिया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि विक्की कौशल आने वाले एपिसोड में बतौर गेस्ट शामिल होने वाले हैं।
Ravi Kishan: पहली बार रवि किशन ने गाया गुजराती-भोजपुरी रैप, गुजरात चुनाव में इस बार गूंजेगी अभिनेता की आवाज
बॉलीवुड की धक धक गर्ल हैं विक्की कौशल की पहली क्रश
शेयर किए गए वीडियो में विक्की कौशल ने बॉलीवुड में अपने पहले क्रश के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है कि 'मैं आप सबको बताना चाहूंगा कि मैं इस समय अपने क्रश के बगल में बैठा हुआ हूं,'। इस दौरान वह अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की तरफ हाथ से इशारा करते नजर आते हैं। इसके बाद विक्की कौशल माधुरी के साथ डांस की रिक्वेस्ट करते हैं और दोनों को फ्लोर पर खूबसूरती के साथ डांस करते देखा जा सकता है।
बात करें विक्की कौशल की आगामी फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' की तो यह एक कॉमेडी ड्रामा होगी। जिसमें भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। हालांकि यह फिल्म थिएटर में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 16 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।
Hrithik Roshan: गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ लिवइन में रहेंगे ऋतिक रोशन? नए आशियाने पर खर्च कर डाले 100 करोड़