क्वारंटीन के वक्त सितारे सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए लगातार अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इस बीच एक अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने छोटे भाई के साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेता की ये तस्वीर सुर्खियां बटोर रही है। तो क्या आप पहचान पाए आखिर ये अभिनेता कौन हैं?
पहचानिए आखिर कौन है ये मशहूर अभिनेता? इंस्टाग्राम पर छोटे भाई के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर को बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने शेयर किया है। तस्वीर को साझा करते हुए विक्की ने लिखा- 'अच्छा क्वारंटीन है, भाई आपका क्या हाल है!' इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए विक्की ने अपने छोटे भाई सनी कौशल को भी टैग किया है।
इस तस्वीर में बाईं ओर विक्की कौशल कुर्सी पर बैठे हुए हैं तो वहीं दाईं ओर विक्की के छोटे भाई सनी कौशल बैठे हैं। विक्की के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक भी मजेदार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले विक्की ने एक और तस्वीर साझा की थी जो कि 21 दिन के लॉकडाउन के समय लोगों को घर पर रहने की ओर इशारा कर रही थी।
Good quarantine boys. Wassup brother! @sunsunnykhez
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
इस तस्वीर में टीवी पर लिखा हुआ था घर पर ही रहिए और एक कॉर्टून कुर्सी पर बैठा हुआ लाइट से कुछ इशारा कर रहा था। फिल्मों की बात करें तो विक्की आखिरी बार साल 2020 में रिलीज फिल्म 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
If that’s the language one understands...
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
विक्की कौशल को लोकप्रयिता 'मसान' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म से मिली थी। विक्की के छोटे भाई सनी कौशल भी सिनेमाजगत में सक्रिय हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंड डायरेक्टर 'माई फ्रेंड पिंटो' और 'गु्ंडे' से की थी। इसके बाद अभिनय की ओर रुख किया।
'रामायण' और 'महाभारत' की वजह से ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं सोनाक्षी सिन्हा, जानें आखिर क्यों?

कमेंट
कमेंट X