कोरोना की वजह से पूरा देश लॉकडाउन है। लेकिन इसी बीच बीते दिनों एक खुशखबरी आई थी, कि अभिनेता ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान अपने दोनों बच्चों के साथ ऋतिक के घर आ गई हैं। सुजैन और ऋतिक को तलाक लिए काफी समय हो गया है। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों कई बार साथ में दिखाई देते हैं। दोनों हमेशा अपने बच्चों के लिए साथ ही रहते हैं। लेकिन ये ऐसा पहला मौका है जब सुजैन तलाक के बाद ऋतिक के घर आई हैं।
ऋतिक के घर में ऐसे समय बिता रही हैं पूर्व पत्नी सुजैन खान, तस्वीरें साझा कर दिखाया 'वर्क प्लेस'
इन दिनों ऋतिक के घर पर क्वारंटीन टाइम बिता रही उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान घर पर वापस आकर किस तरह से समय व्यतीत कर रही हैं। इसकी जानकारी सुजैन खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दे रही हैं। सुजैन वैसे तो अक्सर अपनी तस्वीरें साजा करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने ऋतिक के घर से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वो ऋतिक के घर से व्यू दिखा रही हैं। साथ ही साथ वो ये भी बता रही हैं कि वो ऋतिक के घर में कैसे क्वारंटीन टाइम बिता रही हैं।
सुजैन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सुजैन एक रूम में बैठे अपना काम कर रही हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में सुजैन ने लिखा है, 'मेरा टेम्पररी घर में ऑफिस बहुत दिलचस्प तरीके से बनाया गया है। फनी बात ये है कि इसे सोफे की फ्लैट कुशन और कॉफी टेबल के फट्टे साथ में रखकर बनाया गया है। इसके सामने अरेबियन समुद्र और खाली बीच का खूबसूरत दृश्य है, जिसका आदी मुझे नहीं होना चाहिए।'
View this post on Instagram
A post shared by Sussanne Khan (@suzkr) on
आगे सुजैन ने ये भी बताया कि उनकी आने वाले दिनों के लिए क्या प्लानिंग है। साथ ही वो अपने बच्चों के साथ कैसे वक्त बिताने वाली हैं। वहीं सुजैन ने एक तस्वीर और साझा की है। इस तस्वीर में जुहू बीच का दृष्य दिख रहा है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में सुजैन ने लिखा, 'एक और ब्रेकिंग न्यूज पर, जीवनकाल में एक बार, तटों पर कबूतर सम्मेलन कल अच्छी तरह से चला।'
View this post on Instagram
A post shared by Sussanne Khan (@suzkr) on
गौरतलब है कि सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने साल 2000 में शादी की थी। शादी केबाद उनके दो बच्चे रेहान और रिदान हैं। वहीं साल 2014 में दोनों आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। तलाक के बाद भी दोनों कई बार साथ में छुट्टियां बिताते हुए नजर आते हैं। दोनों ने तलाक के बाद भी दोस्त रहने का फैसला किया था। तलाक के बाद ये पहली बार है जब सुजैन ऋतिक के घर आकर उनके साथ रह रही हैं। ये फैसला दोनों ने अपने बच्चों की खातिर लिया है।
कमेंट
कमेंट X