{"_id":"5e4aa03c8ebc3ef2d17468fd","slug":"vicky-kaushal-visits-bhuli-bhatiyari-ka-mahal-for-his-film-bhoot-part-one-the-haunted-ship-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के 600 साल पुराने भूतिया महल पहुंचे विक्की कौशल, रात में गार्ड भी रहने से कर देते हैं मना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिल्ली के 600 साल पुराने भूतिया महल पहुंचे विक्की कौशल, रात में गार्ड भी रहने से कर देते हैं मना
विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस सिलसिले में विक्की फिल्म के निर्देशक भानु प्रताप सिंह के साथ दिल्ली के एक भूतिया महल जा पहुंचे। इस महल का नाम 'भूली भटियारी का महल' है जो लंबे समय से हॉन्टेड माना जाता है। लोगों को डराने वाली इस जगह को फिल्म की टीम ने प्रमोशन के लिहाज से एकदम उपयुक्त स्थान माना। इस महल में विक्की और भानु प्रताप ने कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
2 of 4
Vicky Kaushal
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गौरतलब है कि यह फिल्म विक्की के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रही। दरअसल विक्की पहले ही इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि निजी जिंदगी में वह भूतिया कहानियों और जगहों से दूरी बनाए रखना पसंद करते हैं। लेकिन एक अभिनेता के तौर पर उन्होंने इस फिल्म को स्वीकार किया।
3 of 4
Vicky Kaushal
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सिर्फ हॉन्टेड जगह ही नहीं बल्कि विक्की को इस फिल्म से पहले गहरे पानी से भी डर लगता था लेकिन फिल्म में उन्होंने कुछ सीन पानी के अंदर भी शूट किए जिसकी शूटिंग घंटो चली थी। इस फिल्म के माध्यम से विक्की ने एक कलाकार के तौर पर खुद को निखारने का पूरा प्रयास किया। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले यह फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Bhuli Bhatiyari Haunted Mahal
- फोटो : Instagram
उल्लेखनीय है कि 'भूली भटियारी का महल' तुगलक वंश के सुल्तान फिरोजशाह तुगलक ने 14वीं शताब्दी में बनवाया था। यह महल दिल्ली के करोल बाग में स्थित है। कहते हैं कि इस महल में नकारात्मक शक्तियों का साया है। यहां एक रानी की आत्मा भटकती है जिसकी मृत्यु यहीं हुई थी। इस महल में रात के समय कोई भी गार्ड नहीं रुक पाता है। यह महल इतना सुनसान है कि एहतियात के तौर पर दिल्ली पुलिस शाम साढ़े पांच बजे तक वहां जाने वाले रास्ते को बंद कर देती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।