सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Photo Viral: विद्युत जामवाल ने की नंदिता महतानी संग सगाई, कमांडो स्टाइल में पहनाई अंगूठी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 13 Sep 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
Vidyut Jammwal Confirms Engagement To Fashion Designer Nandita Mahtani
विद्युत जामवाल-नंदिता महतानी - फोटो : सोशल मीडिया

‘कमांडो’ फेम अभिनेता विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal ) ने अपनी गर्लफ्रेंड फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी (Nandita Mahtani ) से खास अंदाज में सगाई करके सभी को चौंका दिया है।विद्युत जामवाल ने अपनी सगाई को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनके इस अंदाज को सोशल मीडिया पर ढेर सारा प्यार मिल रहा है। 



अनोखे अंदाज में की सगाई
आर्मी फैमिली से नाता रखने वाले विद्युत नंदिता को प्रपोज करने के लिए आगरा के पास स्थित मिलेट्री कैम्प पहुंचे थे। जब दोनों रैपलिंग करते हुए 150 मीटर लंबी दीवार पर चढ़े, तब विद्युत ने नंदिता को प्रपोज किया। उनके हां कहते ही विद्युत ने उन्हें अंगूठी पहना दी। रैपलिंग करते हुए सगाई करने के बाद दोनों ताजमहल गए। विद्युत जामवाल एक बेहतर एक्टर के साथ ही लाजवाब मार्शल आर्टिस्ट और स्टंट परफॉर्मर भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ ही टॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है।


Trending Videos
Vidyut Jammwal Confirms Engagement To Fashion Designer Nandita Mahtani
विद्युत जामवाल-नंदिता महतानी - फोटो : सोशल मीडिया

विद्युत ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए बताया कि उनकी सगाई एक सितंबर को हो चुकी है। उन्होंने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक में दोनों रैपलिंग करते हुए कैमरे की ओर देख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों ताजमहल के सामने खड़े हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidyut Jammwal Confirms Engagement To Fashion Designer Nandita Mahtani
विद्युत जामवाल-नंदिता महतानी - फोटो : सोशल मीडिया

विद्युत ने कैप्शन में लिखा कि 'क्या ये कमांडो की तरह था।' कैप्शन के साथ ही उन्होंने अंगूठी का इमोजी भी लगाया हुआ है। नंदिता ने भी इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि- ज्यादा देर तक ऐसे लटके नहीं रह सकती थी इसलिए हां कर दी। 

Vidyut Jammwal Confirms Engagement To Fashion Designer Nandita Mahtani
विद्युत जामवाल-नंदिता महतानी - फोटो : सोशल मीडिया
शूटिंग में व्यस्त
विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘खुदा हाफिज 2’ में व्यस्त है। इससे पहले वह ‘खुदा हाफिज’ में नजर आए थे, जो पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nandita Mahtani (@nanditamahtani)

विज्ञापन
Vidyut Jammwal Confirms Engagement To Fashion Designer Nandita Mahtani
विद्युत जामवाल-नंदिता महतानी - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं नंदिता?
नंदिता महतानी सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर हैं। वह विराट कोहली की स्टाइलिस्ट भी रह चुकी हैं। नंदिता की पहली शादी करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर से हुई थी।लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed