फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawaan: नयनतारा के बाद शाहरुख खान की जवान में हुई इस साउथ सुपरस्टार की एंट्री, दमदार किरदार में आएंगे नजर

Sun, 14 Aug 2022 07:30 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 14 Aug 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
vijay sethupathi is a part of shahrukh khan and nayanthara film jawan directed by atlee
शाहरुख खान, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी तीन फिल्मों 'जवान', 'डंकी' और 'पठान' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वह कई फिल्मों में अपने कैमियो रोल को लेकर भी चर्चा में हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में अभिनेता के साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा नजर आने वाली हैं। इस बीच नया अपडेट सामने आ रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म में विजय सेतुपति की भी एंट्री होने वाली है। 

vijay sethupathi is a part of shahrukh khan and nayanthara film jawan directed by atlee
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर आए नए अपडेट के बाद फैंस को और ज्यादा खुशी हो सकती है। जवान में साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय सेतुपति की एंट्री हो गई है। हालांकि इससे पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म में जवान में बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती नजर आने वाले हैं, लेकिन विजय सेतुपति ने राणा दग्गुबाती के किरदार को रिप्लेस किया है।

vijay sethupathi is a part of shahrukh khan and nayanthara film jawan directed by atlee
शाहरुख खान, विजय सेतुपति - फोटो : social media

विजय सेतुपति की टीम ने इस बात की जानकारी दी है। टीम ने ट्विटर पर लिखा- 'मैं ये साफ करना चाहता हूं कि विजय सेतुपति सर, शाहरुख खान की जवान में निगेटिव रोल कर रहे हैं और अन्य किसी तेलुगू फिल्म में निगेटिव रोल नहीं कर रहे हैं, जैसी अफवाहें उड़ाई जा रही हैं'। बता दें कि कुछ समय पहले शाहरुख खान की फिल्म जवान का टीजर रिलीज हुआ था। जिसमें शाहरुख खान का बेहद ही खतरनाक अंदाज देखने को मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
vijay sethupathi is a part of shahrukh khan and nayanthara film jawan directed by atlee
शाहरुख खान फिल्म जवान - फोटो : social media

वहीं विजय सेतुपति की बात करें तो अभिनेता हाल ही में कमल हासन की विक्रम में नजर आए थे। इससे पहले ऐसी खबरें थी कि विजय सेतुपति, अल्लू अर्जुन की  'पुष्पा: द रूल' में भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म जवान अगले साल 2 जून 2023 को रिलीज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed