फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक साथ नजर आए 'मोइन', शूजीत और बिग बी, मिनी रीयूनियन की तस्वीरें आईं सामने

Fri, 12 Jul 2019 08:22 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला, मुंबई टीम
अमर उजाला, मुंबई टीम Published by: Avinash Pal Updated Fri, 12 Jul 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Vijay Varma Shoojit Sircar Amitabh bachchan reunion Photos from Lucknow
शूजीत सरकार, अमिताभ बच्चन और विजय वर्मा सहित अन्य कलाकार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

फिल्म गली बॉय के मोईन इन दिनों शोहरत के नए आसमान नाप रहे हैं। मॉनसून शूटआउट में के पुलिसकर्मी से लेकर पिंक के विलेन और गली बॉय के मोइन तक उन्होंने लाखों दिल जीते है। विजय वर्मा को सबसे पहले शूजीत सरकार की पिंक में ही अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू जैसे कलाकारों के साथ नोटिस किया गया।  विजय के करियर में पिंक मील का पत्थर बनी और तब से उनकी गाड़ी फुल स्पीड में है।

Vijay Varma Shoojit Sircar Amitabh bachchan reunion Photos from Lucknow
विजय वर्मा और अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

विजय ने अभिनेता नुसरत भरूचा और सनी कौशल के साथ प्रयागराज में अपनी फिल्म हुड़दंग की शूटिंग शुरू की है। जब उन्हें पता चला कि निर्देशक शूजीत सरकार अपनी अगली फिल्म गुलाबो सिताबो की शूटिंग लखनऊ में कर रहे हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना हैं, तो वह एक छोटी सी मुलाकात के लिए पहुंच गए नवाबों के इस शहर में।

Vijay Varma Shoojit Sircar Amitabh bachchan reunion Photos from Lucknow
विजय वर्मा, अमिताभ बच्चन, पीयूष मिश्रा सहित अन्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

अपने करियर को रफ्तार देने के लिए विजय शूजीत बहुत श्रेय देते हैं। उन्हें अक्सर अपने करियर में शूजीत के महत्व के बारे में बताते हुए सुना भी जाता है। जब विजय को पता चला कि सीनियर बच्चन और शूजीत पास के शहर में शूटिंग कर रहे हैं, तो वे उनसे मिलने के लिए रवाना हो गए। इन तीनों को आपस में मिले हुए काफी समय भी हो गया था, इसलिए जब विजय ने प्यार और सम्मान के साथ इन दिग्गजों से मुलाकात की तो यह रीयूनियन उन्हें यादों के सफर पर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Varma Shoojit Sircar Amitabh bachchan reunion Photos from Lucknow
विजय वर्मा और अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

विजय कहते हैं, “जैसे ही मुझे पता चला कि शूजीत दा लखनऊ में मिस्टर बच्चन के साथ शूटिंग कर रहे हैं, मैंने उन्हें फोन किया और सेट पर पहुंच गया। बिग बी अपने किरदार के लुक में थे और मैं मुश्किल से उन्हें पहचान पाया। हमने दोपहर एक साथ बिताई। जब भी मैं इन दोनों से मिलता हूं, मैं खुद को और भरपूर महसूस करता हूं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed