विक्रम भट्ट की गिनती बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में होती है। अपने करियर में उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। विक्रम को लीक से हटकर चलने के लिए जाना जाता है, यही वजह है कि वह ज्यादातर हॉरर फिल्में ही बनाते हैं। आज उनके बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ीं खास बातें।
Vikram Bhatt: छोटी उम्र में ही विक्रम भट्ट ने रख दिया था बॉलीवुड में कदम, इन फिल्मों से लोगों को खूब डराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रम फिल्मी घराने से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता प्रवीन भट्ट बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर रह चुके हैं। फिल्मी माहौल की वजह से बचपन से ही उनकी दिलचस्पी इस ओर बनी रही और महज 14 साल की उम्र में ही विक्रम ने हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। निर्देशन के अलावा विक्रम निर्माता, पटकथा लेखक और एक्टर भी हैं। हालांकि निर्देशन में अपने पांव जमाने के लिए वह एक्टिंग से पूरी तरह से किनारा कर चुके हैं। अपने शुरुआती करियर में विक्रम ने मशहूर निर्देशक शेखर कपूर के साथ बतौर सहायक ढाई वर्षों तक और इसके बाद महेश भट्ट के साथ दो वर्षों तक काम किया। महेश भट्ट की हम है राही प्यार के और जुनून के वह सहायक निर्देशक रह चुके हैं। फिल्म जानम से उन्होंने बतौर डायरेक्टर हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। हालांकि, उन्हें सफलता चार साल बाद फिल्म फरेब से मिली। इसके बाद उन्होंने गुलाम, कसूर, आवारा पागल दीवाना और राज जैसी हिट फिल्में फिल्में बनाईं।
Bigg Boss 16: बिग बॉस के फैसले से घर में हुआ जमकर हंगामा, शिव और प्रियंका के बीच हुई तीखी नोक-झोंक
विक्रम भट्ट को हॉरर फिल्मों का स्पेशलिस्ट माना जाता है। इसकी शुरुआत उन्होंने राज से की थी, लेकिन बीच में उन्होंने कई और फिल्मों का निर्देशन भी किया। हालांकि, साल 2008 के बाद उन्होंने दर्शकों को डराने के लिए एक बाद एक कई हॉरर फिल्मों का निर्देशन किया। फिल्म 1920 से उन्होंने जबर्दस्त सफलता हासिल की। इस फिल्म के बाद विक्रम ने शापित, हॉन्टेड, राज 3डी, क्रिएचर 3डी, राज रीबूट, 1921, घोस्ट और जुदा होके भी जैसी फिल्में बनाकर लोगों को खूब डराया।
Javed Akhtar: शाहरुख खान के समर्थन में आए जावेद अख्तर, बोले- उनसे ज्यादा धर्मनिरपेक्ष कोई नहीं
फिल्मों के अलावा विक्रम पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में रह चुके हैं। सुष्मिता सेन के साथ उनका अफेयर काफी लंबा चला था, जिसकी वजह से उनकी शादी भी टूट गई थी। इसके बाद विक्रम भट्ट का नाम अमीषा पटेल के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों का पांच साल तक रिलेशनशिप चला, लेकिन बाद में दोनों ने भी अपनी राहें अलग कर लीं।
Pathaan: 'पठान' से मिलने मन्नत जा पहुंचे छोटे भाईजान, अब्दु रोजिक के आगे किंग खान को भूल गए फैंस