फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Gokhale Death: बुरे वक्त में अमिताभ ने की विक्रम गोखले की मदद, महाराष्ट्र के सीएम को लिख दिया था पत्र

Sat, 26 Nov 2022 02:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 26 Nov 2022 02:39 PM IST
विज्ञापन
vikram gokhale passes away at 82 Know how was the relationship between him and Amitabh Bachchan
विक्रम गोखले, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता कहे जाने वाले विक्रम गोखले इस दुनिया में नहीं रहे। अभिनेता पिछले कुछ दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। लेकिन, अब अभिनेता का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। विक्रम गोखले का निधन सिनेमा जगत में किसी झटके से कम नहीं है। जानकारी के मुताबिक, वह लीवर से जुड़ी एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और शरीर के अन्य अंग भी ठीक से काम नहीं कर रहा था। विक्रम गोखले ने कई दिग्गज अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर की है। लेकिन मुश्किल समय में अमिताभ बच्चन ने उनका साथ दिया था। 

vikram gokhale passes away at 82 Know how was the relationship between him and Amitabh Bachchan
विक्रम गोखले - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ ने दिलाया था घर
विक्रम गोखले, अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'अग्निपथ' में नजर आए थे और उन्होंने बिग बी के साथ अपने रिश्ते के बारे में एक इंटरव्यू में बताया था। इस दौरान विक्रम गोखले ने यह भी खुलासा किया था कि जब वह संघर्ष कर रहे थे तब अमिताभ बच्चन ने ही उनका साथ दिया था। उन्होंने कहा था, 'जब मैंने इस इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ा। मैं आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और मुंबई में एक घर की तलाश कर रहा था। यह बात जैसे ही अमिताभ बच्चन को पता चली तो उन्होंने खुद महाराष्ट्र के सीएम मनोहर जोशी को लेटर लिखा। उनकी सिफारिश से ही मुझे सरकार की तरफ से घर मिला था। मेरे पास अभी भी वह लेटर है, जिसे मैंने फ्रेम करवाकर रखा है'।

vikram gokhale passes away at 82 Know how was the relationship between him and Amitabh Bachchan
विक्रम गोखले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन फिल्मों में किया काम
विक्रम गोखले सिनेमा जगत के शानदार अभिनेताओं में से एक रहे। उन्होंने ना सिर्फ फिल्म और टीवी में बल्कि थिएटर में भी खूब काम किया। वह फिल्मों सबसे पहली बार 'परवाना' में दिखे थे, जो साल 1971 में रिलीज हुई। वह साल 1999 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में भी दिखे। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता का रोल निभाया था। इसके अलावा वह 'अग्निपथ', 'दिल से', 'भूल भुलैया', 'दे दना दन', 'हिचकी', 'मिशन मंगल' जैसी कई फिल्मों में काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vikram gokhale passes away at 82 Know how was the relationship between him and Amitabh Bachchan
विक्रम गोखले - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी है विक्रम गोखले का पूरा परिवार
विक्रम गोखले का पूरा परिवार फिल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ है। इसकी शुरुआत उनकी परदादी से हुई थी। विक्रम गोखले दुर्गाबाई कामत इंडियन स्क्रीन की पहली फीमेल एक्टर रही हैं। उनकी दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुकी हैं और उनके पिता चंद्रकांत गोखले भी मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed