ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है। पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अब इसकी कमाई सुस्त पड़ती नजर आ रही है। वहीं, अब दूसरे वीकएंड पर इसकी कमाई में मामूली बढ़त देखने को मिली है। रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दसवें दिन कितनी कमाई की...
Vikram Vedha Box Office Collection: विक्रम वेधा को मिला छुट्टी का फायदा, दसवें दिन कमाई में हुआ थोड़ा इजाफा
'विक्रम वेधा' ने ओपनिंग डे पर 10.58 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। लेकिन पहले वीकएंड के बाद ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिलने लगी। वहीं, अब फिल्म की रिलीज का दूसरा हफ्ता चल रहा है, जिसमें वीक डेज पर कमाई में गिरावट देखने के बाद वीकएंड में फिल्म का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर होता दिखाई दे रहा है। अब रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो शनिवार से बेहतर हैं।
Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा के साथ मालदीव में हैं रश्मिका मंदाना? फैंस के हाथ लगा बड़ा सबूत
फिल्म ने गुरुवार को 3.26 करोड़ का कलेक्शन किया था, तो शुक्रवार को इसकी कमाई घटी और 2.54 करोड़ का कारोबार हुआ। इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई थोड़ी बढ़ी और इसने 3.93 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, अब रविवार को फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 69.54 करोड़ रुपये हो गया है।
Adipurush: 'आदिपुरुष' के निर्माताओं ने उठाया बड़ा कदम, वीएफएक्स में नहीं होगा कोई भी बदलाव
बता दें कि 'विक्रम वेधा' इसी नाम से बनी साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है। साउथ की फिल्म का निर्देशन भी पुष्कर और गायत्री ने किया था, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साउथ की फिल्म को पसंद किया गया तो हिंदी रीमेक को दर्शकों का ज्यादा अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है। इस फिल्म में ऋतिक और सैफ के अलावा राधिका आप्टे, रोहित सराफ, योगिता बिहानी सहित कई कलाकार शामिल हैं।
Bollywood Gossips: जब शादी के लिए नौशाद को बोलना पड़ा था झूठ, संगीतकार नहीं दर्जी बन रचाया था ब्याह