फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘विक्रम वेधा’ की हालत पस्त, बुधवार को हुआ महज इतना कलेक्शन

Wed, 12 Oct 2022 08:42 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 12 Oct 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Vikram Vedha Box Office Collection Day 13 Hrithik Roshan Saif Ali Khan pushkar gayathri Film earning reduces
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम वेधा' दर्शकों को लुभाने में नाकाम साबित हुई है। 'वॉर' के बाद तीन साल बाद ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' से बड़े पर्दे पर वापसी भी फीकी साबित हुई और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। ओपनिंग डे पर ठीक ठाक शुरुआत करने वाली इस फिल्म का कलेक्शन दिन-ब-दिन घटता जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन भी संतोषजनक नहीं रहा है। वहीं, अब फिल्म की कमाई के 13वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

Vikram Vedha Box Office Collection Day 13 Hrithik Roshan Saif Ali Khan pushkar gayathri Film earning reduces
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 'विक्रम वेधा' के 13वें दिन की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। 12वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म की कमाई 1.28 करोड़ रुपये रही थी, तो बुधवार को इसने 1.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कमाई 72.95 करोड़ रुपये हो गई है। ऐसे में करीब 175 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई 100 करोड़ तक पहुंचने के आसार भी कम लग रहे हैं। 

Godfather Box Office Collection: गॉडफादर को नहीं मिल रहे दर्शक, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का हुआ बुरा हाल


 
Vikram Vedha Box Office Collection Day 13 Hrithik Roshan Saif Ali Khan pushkar gayathri Film earning reduces
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

'विक्रम वेधा' में सैफ अली खान पुलिस के रोल में नजर आए हैं, तो ऋतिक ने अपराधी किस्म के व्यक्ति का किरदार निभाया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के अलावा राधिका आप्टो, रोहित सराफ, योगिता बिहानी सहित कई कलाकार मौजूद हैं। लेकिन मल्टी स्टारर होने के बाद भी यह फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं, ऋतिक और सैफ की जोड़ी 2002 में आई 'ना तुम जानो ना हम' के बाद दूसरे बार एक साथ फिल्म में नजर आई थी।

Bollywood: लाइगर के बाद फिर साथ आएंगे करण जौहर-विजय देवरकोंडा, इस बार ऐसी होगी फिल्म की कहानी!

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Vedha Box Office Collection Day 13 Hrithik Roshan Saif Ali Khan pushkar gayathri Film earning reduces
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी 'विक्रम वेधा' इसी नाम से बनी साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है। साउथ की फिल्म का निर्देशन भी पुष्कर और गायत्री ने किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। वहीं, इस फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 

The Kapil Sharma Show: करवाचौथ पर आई कप्पू की मुसीबत, पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच हुई जमकर बहस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed