ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' ने 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। मल्टी स्टारर इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ही धीमी रही। इसके बाद से ही फिल्म के कलेक्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। साउथ की रीमेक इस फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों में जितना इसको लेकर क्रेज देखने को मिला, वो रिलीज के बाद कम सा हो गया। वहीं, अब फिल्म की छठे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
Vikram Vedha Box Office Collection: विक्रम वेधा ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, छठे दिन महज इतना रहा कलेक्शन
'विक्रम वेधा' ने ओपनिंग डे पर 10.58 करोड़ का कलेक्शन कर अपनी शुरुआत की थी। वीकएंड कर फिल्म की कमाई फिर भी ठीक ठीक हो रही थी, लेकिन मंडे टेस्ट में फिल्म पिछड़ती नजर आई। फिल्म ने सोमवार को 5.39 करोड़ रुपये का कारोबार किया, तो मंगलवार को इसकी कमाई 5.77 करोड़ रुपये रही। वहीं, अब शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म की बुधवार को कमाई में थोड़ी बढ़त देखने को मिली है। फिल्म ने छठे दिन 6.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में 'विक्रम वेधा' का अब तक का कलेक्शन 54.60 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि रात तक कमाई में अंतर देखने को मिल सकता है।
Bollywood Gossips: जब सलमान को देख फूट-फूटकर रोने लगी थीं भाग्यश्री, बार-बार देने लगीं परिवार का हवाला
पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी 'विक्रम वेधा' को करीब 175 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। वहीं, छह दिनों में फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा ही पार कर पाई है, जो निराशाजनक है। फिल्म में सैफ अली खान ने पुलिस अफसर के किरदार में नजर आए हैं, तो ऋतिक एक क्रिमिनल का रोल निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में राधिका आप्टे, रोहित सराफ, योगिता बिहानी भी शामिल हैं। हालांकि मल्टी स्टारर फिल्म होने के बाद भी यह दर्शकों को लुभाने में सफल नहीं हो पा रही है।
Brahmastra vs Sanju: अपना ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए रणबीर, 100 करोड़ में बनी इस फिल्म से पीछे रही ब्रह्मास्त्र
बता दें कि 'विक्रम वेधा' इसी नाम से बनी साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है। साउथ की फिल्म का निर्देशन भी पुष्कर और गायत्री ने किया है। वहीं, फिल्म में विजय सेतुपति और आर माधवन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साउथ की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और इस फिल्म के बाद से विजय सेतुपति की फैन फॉलोइंग हिंदी पट्टी में भी काफी बढ़ गई थी।
Amitabh Bachchan: लोगों को करोड़पति बनाने वाले बिग बी जब खुद हो गए दिवालिया, गिरवी रखना पड़ा था बंगला