फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Vedha Prediction: ब्रह्मास्त्र के बाद विक्रम वेधा करेगी जबरदस्त ओपनिंग! पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म?

Wed, 28 Sep 2022 08:57 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 28 Sep 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Vikram Vedha box office prediction saif ali khan and hrithik roshan film collection day 1
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में इस शुक्रवार सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की बहुचर्चित फिल्म विक्रम वेधा रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर 'पोन्नियिन सेल्वन' से हो रही है। दोनों में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई का दम भरती है ये तो शुक्रवार को पता चलेगा। लेकिन इससे पहले आपको ये बता दें कि नॉर्थ में तो विक्रम वेधा का बज है। वहीं कई लोग इसे बायकॉट भी कर रहे हैं। वजह है विक्रम वेधा का साउथ की फिल्म का रीमेक होना।

Vikram Vedha box office prediction saif ali khan and hrithik roshan film collection day 1
विक्रम वेधा ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल रिलीज हुई हिंदी फिल्मों की एडवांस बुकिंग की तुलना में भी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ काफी पीछे है और इसके साथ हिंदी में डब होकर रिलीज हो रही फिल्म ‘पीएस 1’ की टिकटों की कीमत पहले दिन से ही सौ रुपये कर दिए जाने का भी इस पर काफी असर हो सकता है। बता दें कि हाल ही में फिल्मी सितारों और उनके परिजनों के लिए विक्रम वेधा की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें सभी ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। 

Vikram Vedha box office prediction saif ali khan and hrithik roshan film collection day 1
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के बजट की बात की जाए तो ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की विक्रम वेधा करीब 170 करोड़ रुपये की लागत से बनी बताई जा रही है। ऐसे में अगर फिल्म 17 से 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन पहले दिन कर लेती है तो माना जाएगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। बता दें कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन गैंगस्टर की भूमिका में और सैफ अली खान पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Vedha box office prediction saif ali khan and hrithik roshan film collection day 1
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के जरिए ऋतिक रोशन तीन साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। ऋतिक और सैफ के अलावा इस फिल्म में राधिका आप्टे, रोहित शरफ, शारिब हाशमा, योगिता बिहानी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायित्री ने किया है। बता दें कि इन्होंने ही तमिल फिल्म विक्रम वेधा को बनाया था, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति मुख्य किरदार में थे। साउथ में रिलीज हुई फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े थे, अब देखना ये होगा कि ऋतिक की फिल्म क्या कमाल करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed