अभिनेता ऋतिक रोशन करीब तीन साल के ब्रेक के बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी बहु प्रतीक्षित फिल्म 'विक्रम वेधा' रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है।
Vikram Vedha Advance Booking: ऋतिक की 'विक्रम वेधा' की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले दिन बिके इतने टिकट
ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' की पहले दिन की एडवांस बुकिंग का रिपोर्ट कार्ड सामने आ गया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक हिंदी बेल्ट में फिल्म के 21 लाख रुपये के करीब 6458 टिकट्स बुक हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में फिल्म के 1.72 लाख रूपये के टिकट बुक हुए हैं। एनसीआर में 1.75 लाख रूपये के टिकट बुक हुए हैं। पुणे में 42.92 हजार रुपये के, बेंगलुरू में 40.83 हजार रुपये के और हैदराबाद में 3.11 लाख रुपये के टिकट बुक हुए हैं।
PS 1 Advance Booking: भारत से पहले विदेशों में शुरू हुई पीएस 1 की एडवांस बुकिंग, USA में कमा डाले इतने करोड़
'विक्रम वेधा' की बात करें तो पुष्कर-गायत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म को वाई नॉट स्टूडियोज, टी-सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट, फ्राईडे फिल्मवर्क्स और जियो स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के अलावा राधिका आप्टे, रोहित सराफ, शारिब हाशमी और योगिता बिहानी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बता दें कि ऋतिक कि 'विक्रम वेधा' साउथ की हिट फिल्म 'विक्रम वेधा' का ही ऑफिशियल रीमेक है। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की इस फिल्म का भी फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। ऐसे में देखना होगा कि कौन सी फिल्म सिनेमाघरों में कमाल दिखा पाती है।
KRK: जेल से बाहर आने के बाद केआरके ने की इस काम से तौबा, बोले- अब बस विक्रम वेधा...
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन की यह फिल्म जिस दिन रिलीज हो रही है, उसी दिन ऐश्वर्या राय की 'पीएस 1' भी रिलीज हो रही है। जी हां, ऐश्वर्या की यह हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म भी 30 सितंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है। एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, तृषा, जयम रवि, और कार्ति जैसे सितारे एक साथ नजर आएंगे। ऐसे में इस फिल्म का दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है।
Cinema Hall Kashmir: तीन दशक बाद श्रीनगर में लौटा मल्टीप्लेक्स का दौर, LG मनोज सिन्हा ने किया उद्घाटन