फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Rona: किच्चा सुदीप के संग ठुमके लगाती दिखेंगी जैकलीन फर्नांडीज, जाने कब रिलीज होगा गाना

Sun, 22 May 2022 10:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 22 May 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
Vikrant Rona: Jacqueline Fernandez shares the release date of her film first song with kiccha sudeep
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : insta

बॉलीवुड बनाम साउथ की जंग की चिंगारी लगाने वाले साउथ अभिनेता किच्चा सुदीप बीते कई दिनों से भाषा विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं। अभिनेता एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं, लेकिन इस बार इसकी वजह उनकी आगामी फिल्म 'विक्रांत रोना' है। इस फिल्म के मेकर्स लोगों के बीच इसके लिए उत्सुकता जगाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उनकी उत्सुकता को और बढ़ाते हुए फिल्म के मेकर्स ने इसके पहले गाने की रिलीज डेट्स का खुलासा कर दिया है।फिल्म की खास बात यह है कि इसमें किच्चा सुदीप के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री  जैकलीन फर्नांडीज लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

Vikrant Rona: Jacqueline Fernandez shares the release date of her film first song with kiccha sudeep
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : instagram

जैकलीन ने साझा किया पोस्ट
बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित अभिनेत्रियों में से जैकलीन फर्नांडीज हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस समय वह साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप के साथ अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी इस फिल्म के पहले गाने की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की है। फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए अभिनेत्री ने अलग-अलग भाषाओं में गाने की रिलीज डेट भी फैंस के साथ शेयर की है।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

Vikrant Rona: Jacqueline Fernandez shares the release date of her film first song with kiccha sudeep
vikrant rona - फोटो : social media

किच्चा और जैकलीन लगाएंगे ठुमके
निर्माता जैकलीन फर्नांडीज को 'गडंग रक्कम्मा - द क्वीन ऑफ गुड टाइम्स' के रूप में पेश करते हुए एल्बम का पहला गाना - 'रा रा रक्कम्मा' लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गाने को सुनिधि चौहान और नकाश अजीज ने गाया है, जिसमें आपको किच्चा और जैकलीन का धांसू डांस देखने को मिलेगा।  यह गाना अलग-अलग तारीखों में 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसे कन्नड़ में 23 मई को, हिंदी में 24 मई को, तेलुगू में 25 मई को, तमिल में 26 मई को और मलयालम में 27 मई को रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant Rona: Jacqueline Fernandez shares the release date of her film first song with kiccha sudeep
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : इंस्टाग्राम

ये होगी फिल्म की स्टार कास्ट 
यह फैंटेसी एक्शन-एडवेंचर साल 2022 की  बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है। अनूप भंडारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में किच्चा सुदीप के आलावा जैकलीन फर्नांडीज, रविशंकर गौड़ा, निरुप भंडारी, मधुसूदन राव और वासुकी वैभव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed