फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vir Das: डेढ घंटे का सफर और इंतजार चार घंटे का, वीर दास ने सुनाई आपबीती, कहा- भूखे...

Sat, 16 Jul 2022 01:52 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 16 Jul 2022 01:52 PM IST
सार

Vir Das: पांच घंटों के लिए फ्लाइट में फंसे वीर दास, बताया पैसेंजर्स और कर्मचारियों के बीच गहमा-गहमी का किस्सा

विज्ञापन
Vir Das gets stuck on Air India flight for five hours, documents it on Twitter
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन और एक्टर वीर दास को हवाई सफर के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। वीर दास ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अपने प्रशंसकों को अपने इस बुरे अनुभव के बारे में बताया। अभिनेता ने खुलासा किया कि दिल्ली से लेह के डेढ घंटे के सफर के लिए उन्हें चार घटों तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि फ्लाइट में मौजूद यात्री काफी परेशान हो गए थे और उनकी कर्मचारियों के साथ बहस हो गई। जिसकी वजह से फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। 

Vir Das gets stuck on Air India flight for five hours, documents it on Twitter
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

वीर ने खुलासा किया कि "वह दिल्ली से लेह जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट में सफर कर रहे थे। तभी कर्मचारियों ने अनाउंसमेंट किया कि खराब मौसम की वजह से अन्य उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों ने विद्रोह करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने लेह में मौजूद लोगों को कॉल किया तो जानकारी मिली कि वहां मौसम साफ है। गहमा-गहमी बढ़ गई। कप्तान अपने कॉकपिट से बाहर नहीं आ रहा था। केबिन क्रू अंदर चला गया। और हम सभी 50 लोग विमान के सामने खड़े रहे, भूखे, दुकान के खुलने का इंतजार करने लगे।"

Vir Das gets stuck on Air India flight for five hours, documents it on Twitter
कॉमेडियन वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन ने आगे कहा, "कुछ समय बाद कर्मचारी अपनी सफाई में कहने लगे एयर इंडिया अन्य एयरलाइन्स की तुलना में सुरक्षित है, यही वजह है कि वह उड़ान नहीं भर सकते हैं और उनके पास उच्च सुरक्षा मानक हैं।" वीर दास ने आगे खुलासा किया कि एक यात्री ने धमकी देते हुए कहा, "मैं गृह मंत्री को लिखूंगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Vir Das gets stuck on Air India flight for five hours, documents it on Twitter
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

वीर ने आगे लिखा, यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जबकि एयर इंडिया के प्रबंधक उन्हें वापस जाने के लिए कह रहे थे ताकि वह उड़ान भर सकें। कप्तान और चालक दल बदल गए।" कुछ समय बात वीर दास ने एक और पोस्ट कर जानकारी दी, "विमान चल पड़ा है!"

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed