फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vir Das: कोरोना पॉजिटिव हुए वीर दास, रैपिड टेस्टिंग किट की फोटो साझा करते हुए लिखा- सुबह उठा तो....

Wed, 15 Jun 2022 02:05 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 15 Jun 2022 02:05 PM IST
विज्ञापन
Vir Das tests positive for Covid-19 before Gujarat show showed symptoms
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन वीर दास की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस जानकारी साझा करते हुए कोविड -19 रैपिड टेस्टिंग किट की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कहा कि रैपिड टेस्टिंग रिपोर्ट के अनुसार मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। अब आरटीपीसीआर परीक्षण कराने जा रहा हूं। पोस्ट में, वीर ने अपने प्रशंसकों से माफी मांगी क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से उन्हें अपना आगामी शो रद्द करना पड़ेगा।

Vir Das tests positive for Covid-19 before Gujarat show showed symptoms
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

वीर दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'गुजरात। जब मैं सुबह उठा तो मेरे अंदर कोरोना के लक्षण दिखाई दिए इसलिए अभी आरटीपीसीआर परीक्षण करवाने जा रहा हूं। टीम फिलहाल गुजरात शो के लिए नई तारीखों पर काम कर रही है। हम कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द हम गुजरात आएं। जैसे ही वेन्यू उपलब्ध होंगे हम आपका मनोरंजन करने जरूर पधारेंगे। यदि आप चाहें तो आपके टिकट के पैसे वापस ले सकते हैं। सॉरी गुजरात! मैं बहुत दुखी हूं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आप शो देखने जरूर आएंगे।"
 

Vir Das tests positive for Covid-19 before Gujarat show showed symptoms
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

वीर दास के पोस्ट पर कमेंट करते हुए गायिका सोफी चौधरी ने कहा, "अरे! जल्दी ठीक होइए।" कॉमेडियन शरुल चन्ना ने कहा, 'आपके पास अब भी कोविड में डबल डिग्री है। जल्दी ठीक होइए।" एक फैन ने लिखा, 'दुखी मत हो भाई। यह एक संकेत है। आराम कीजिए। दुनिया इंतजार कर सकती है। जल्दी ठीक होइए। मुझे तुमसे प्यार है।" वहीं एक ने लिखा, 'एक सेकेंड के लिए मुझे लगा कि यह प्रेग्नेंसी टेस्ट है। जल्द ठीक होइए"।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vir Das tests positive for Covid-19 before Gujarat show showed symptoms
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस साल जनवरी में भी वीर कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। जब खबर साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, "ठीक है। मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हल्के लक्षण हैं। गले में दर्द और खराश। घर पर अलग-थलग बैठा हूं। पिछले महीने केवल दो अन्य लोगों के संपर्क में आया था और शुक्र है कि वह हैं दोनों ठीक हैं। अब मैं एक कमरे में हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed