{"_id":"5a3c913d4f1c1bb6678c374c","slug":"virat-kohli-and-anushka-sharma-broke-the-dance-floor-at-wedding-reception-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुल्हनिया अनुष्का के साथ जमकर नाचे हसबैंड विराट, ये VIDEO चुरा लेगा आपका दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुल्हनिया अनुष्का के साथ जमकर नाचे हसबैंड विराट, ये VIDEO चुरा लेगा आपका दिल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 दिसंबर को इटली में चोरी छिपे शादी करने के बाद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने गुरुवार रात दिल्ली में शानदार रिसेप्शन दिया। दिल्ली के ताज होटल में हुई पार्टी में पीएम मोदी समेत पॉलिटिक्स और क्रिकेट से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।
रिसेप्शन पार्टी में पहले तो कोहली और अनुष्का अपने मेहमानों के साथ तस्वीरों में पोज देते नजर आए और बाद में दोनों का डीजे फ्लोर पर धमाल दिखा। जी हां, विरुष्का के पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें कोहली अपनी दुल्हनियां अनुष्का संग जमकर धमाल मचाते नजर आए।
A post shared by Just Filmy1 (@justfilmy1) on
इस दौरान अनुष्का और कोहली गुरुदास मान के पंजाबी गाने 'सजणा वे सजणा' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। अनुष्का ने एकदम पंजाबी अंदाज में होठों पर नोट दबाकर समां बांध दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं।
Couple Goals ❤️❤️❤️ Mr & Mrs Kohli 😍 #virushkareception #anushkasharma #viratkohli #virushka
A post shared by Sara (@virushka_folyf) on
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले इटली में शादी के दौरान हुई संगीत सेरेमनी के दौरान भी विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में कोहली 'मेरे महबूब कयामत होगी’ गानो को गाते नजर आ रहे थे। लिहाजा इस दौरान दोनों ही स्टेज पर डांस करते देखे गए। इस रिसेप्शन को जहां एक आए हुए मेहमानों ने एंजॉय किया तो वहीं सोशल मीडिया पर फैंस भी इनके लिए काफी खुश नजर आए। रिसेप्शन पार्टी के दौरान कोहली और अनुष्का एक दूसरे से काफी गुफ्तगू करते भी नजर आए।
विज्ञापन
इस रिसेप्शन में जहां विराट ने सोने के बटन वाली काले रंग की शेरवानी पहनी थी तो वहीं अनुष्का लाल रंग की बनारसी साड़ी में एकदम भारतीय दुल्हन लगी। दोनों के कपड़े मशहूर मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। अब दिल्ली के बाद दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा।