फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शानदार जीत के बाद कोहली ने किया अनुष्का को याद, कहा- मेरी पत्नी ने मुझे प्रेरणा दी

Sat, 17 Feb 2018 11:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli credits Anushka Sharma for ODI win

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पिछले साल इटली में शादी कर ली। शादी के बाद शुक्रवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का छठा और आखिरी मैच खेला गया। दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर भारत को कप्तान कोहली की वजह से पहली वनडे सिरीज में ऐतिहासिक जीत हासिल हुई। 

Virat Kohli credits Anushka Sharma for ODI win
virat kohli

आखिरी वनडे में जीत के बाद जिस वक्त क्रिकेट कमेंटेटर्स से लेकर फैन्स तक मैन ऑफ द सीरीज कोहली की तारीफ में जुटे थे तब वो इस शानदार कामयाबी का क्रेडिट अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के नाम कर रहे थे। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे कोहली ने इसका श्रेय अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को दिया।

Virat Kohli credits Anushka Sharma for ODI win
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विराट कोहली ने अनुष्का की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, 'यह दौरा काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। मैदान के बाहर रहे लोगों को इसका काफी श्रेय मिलना चाहिए। मेरी पत्नी जो मुझे लगातार प्रेरित करती रहती है उसे भी काफी श्रेय दिया जाना चाहिए। इतना ही नहीं विराट कोहली ने अनुष्का की आलोचना करने वालों पर भी निशाना साधते हुए कहा, 'अनुष्का को काफी कुछ कहा गया। लेकिन वह एक ऐसी शख्स हैं जिन्होंने मुझे इस दौरे पर लगातार अच्छा करने की प्रेरणा दी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli credits Anushka Sharma for ODI win
virat anushka

कोहली ने 96 गेंदों पर 129 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही भारत ने छह वनडे मैचों की सीरीज 5-1 से अपने नाम की। आपको बता दें कि अनुष्का से शादी के बाद विराट कोहली का ये पहला दौरा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed