जैन समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में संगीतकार विशाल डडलानी पर 10 लाख का जुर्माना लगाया गया है। विशाल के साथ तहसीन पूनावाला पर भी 10 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जस्टिस अरविंद सांगवान ने दोनों के खिलाफ इस मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने के बदले जुर्माने में से पांच-पांच लाख रुपये पीजीआई के गरीब मरीजों के फंड में देने और पांच-पांच लाख दिवंगत जैन मुनि तरुण सागर के तरुण सागर क्रांति ट्रस्ट के खाते में जमा करवाने के आदेश दिए हैं।
जैन मुनि पर आपत्तिजनक ट्वीट करना इस संगीतकार को पड़ा भारी, कोर्ट ने लगाया 10 लाख का जुर्माना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 01 May 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन