{"_id":"62e679fd5536d635df22ce68","slug":"vivek-agnihotri-announced-to-deactivate-twitter-account-netizen-said-good-decision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर अकाउंट बंद करने का किया एलान, लोग बोले- सही फैसला किया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर अकाउंट बंद करने का किया एलान, लोग बोले- सही फैसला किया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 31 Jul 2022 06:40 PM IST
सार
हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखे वाले विवेक अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे।
विज्ञापन
1 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखे वाले विवेक अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। इसी बीच एक निर्देशक एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट बंद करने का एलान किया है। विवेक ने इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट भी किया।
It’s time for Creative Solitude.
Time to deactivate twitter for sometime.
See you soon.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) July 30, 2022
2 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले निर्देशक के इस फैसले से हर कोई हैरान है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने इस आखिरी ट्वीट में लिखा, ये समय मेरे लिए कुछ अच्छा सोचने का है। इसलिए कुछ समय के लिए ट्विटर को डीएक्टिवेट कर रहा हूं, जल्द ही मुलाकात होगी। विवेक का यह ट्वीट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग जहां उनके इस फैसले में उनका समर्थन कर रहे हैं। तो वहीं कई लोग ऐसे भी है जो उनके इस फैसले को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
3 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक के इस ट्वीट के बाद से ही लोग कयास लगा रहे हैं कि विवेक जल्द ही किसी नई फिल्म के साथ वापसी करने वाले हैं। वहीं, कई ऐसे में भी जो यह मान रहे हैं कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म पर विचार करने के सोशल मीडिया से दूरी बनाई है। विवेक के इस फैसले के बाद से ही ट्विटर पर लोगों की तरह- तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपके अगले प्रोजेक्ट के लिए गुड लक।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ' इसी दिन का इंतजार था, ऑल द बेस्ट।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया 'कुछ समय के लिए डीएक्टिवेट मत करिए हमेशा के लिए कर दीजिए। ये देश और लोगों के हित के लिए काफी अच्छा रहेगा।' ऐसे में एक और यूजर ने उनके इस फैसले को सही बताते हुए लिखा, दिल्ली फाइल्स की तैयारी। वहीं एक और नेटिजन ने लिखा, अच्छा फैसला है, अब थोड़ा सा आराम कीजिए। एक यूजर ने लिखा, आपकी मर्जी। बता दें कि इस साल आई फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बाद से ही विवेक अग्निहोत्री काफी चर्चा में आ गए थे। उनकी इस फिल्म को देश-विदेश में काफी पसंद किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।