फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: 'कांतारा' के फैन हुए विवेक अग्निहोत्री, कहा- मेरा वादा है कि ऐसी फिल्म नहीं देखी होगी आपने

Sun, 23 Oct 2022 06:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 23 Oct 2022 06:07 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri Praises Rishab Shetty for Making Masterpiece Kantara on Social media
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ की फिल्मों के लिए यह साल अब तक बहुत अच्छा रहा है। साल 2022 में  दक्षिण भारतीय फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। केजीएफ, आरआरआर, विक्रम के बाद अब कांतारा लोगों की वाहवाही बटोर रही है। हाल ही में यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज हुई जिसे लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। आम लोगों के साथ बॉलीवुड की हस्तियां भी इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रही हैं। अब इस लिस्ट में विवेक अग्निहोत्री का नाम भी शामिल हो गया है। द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक ने इस फिल्म की दिल खोलकर प्रशंसा की है। 


Amitabh Bachchan: जब पटाखे से जल गया था बिग बी का हाथ, फिर भी जारी रखी थी शूटिंग, ऐसे बना था स्टाइल

Vivek Agnihotri Praises Rishab Shetty for Making Masterpiece Kantara on Social media
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने कांतारा फिल्म देख ली है। वीडियो में विवेक कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसी फिल्म नहीं देखी। फिल्म के कलाकार ऋषभ शेट्टी ने बहुत अच्छा काम किया है। आपको सलाम। मैं अपना अनुभव साझा करने से खुद को रोक नहीं पा रहा हूं। खास तौर पर फिल्म के अंत में आपको अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी। मेरा वादा है कि आपने पहले कभी ऐसी फिल्म नहीं देखी होगी। 


Ekta Kapoor: शॉर्ट्स पहनकर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं एकता कपूर, वीडियो देख भड़के यूजर्स

Vivek Agnihotri Praises Rishab Shetty for Making Masterpiece Kantara on Social media
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि विवेक से पहले अभिनेत्री कंगना रणौत भी कांतारा की तारीफ कर चुकी हैं। फिल्म देखने के बाद उन्हें अपना अनुभव साझा करते हुए बताया था कि वह कांप रही हैं और हफ्तों तक इस फिल्म को नहीं भूल पाएंगी।
Diwali 2022: दिवाली बेहद धूमधाम से मनाते हैं ये मुस्लिम सेलेब्स, लिस्ट का आखिरी नाम कर देगा हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri Praises Rishab Shetty for Making Masterpiece Kantara on Social media
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि साउथ और हिंदी पट्टी के साथ विदेशों में भी यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। कई देशों में फिल्म को अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल निभाया है। उनके काम की हर तरफ तारीफ हो रही है।
Diwali 2022: दिवाली सेलिब्रेशन में खूब पैसे बहाते हैं ये सितारे, मौनी रॉय से रुबीना दिलैक तक का नाम है शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed