सोशल मीडिया पर करण जौहर की फिल्म तख्त के लेखक ने ऐसा ट्वीट किया कि हर तरफ उनकी आलोचना होने लगी। सोशल मीडिया पर बायकॉट #Takht ट्रेंड करने लगा। दरअसल धर्मा प्रोडक्शन के लेखक हुसैन हैदरी ने एक विवादित ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि दो शब्दों का इस्तेमाल करें। शब्द महत्वपूर्ण होते हैं। इसके बाद उन्होंने 11 बार हिंदू आतंकवादी लिखा।
करण जौहर की फिल्म के लेखक ने हिंदुओं को बताया आतंकवादी, निर्देशक ने पूछा- 'पिता इसकी इजाजत देते?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखक हुसैन हैदरी के इस ट्वीट के बाद हर तरफ उनकी आलोचना होने लगी। इस बीच फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने अपना गुस्सा करण जौहर पर निकाला। उन्होंने करण जौहर को ट्वीट में टैग करते हुए सवाल किया- ''प्यारे करण जौहर, मैं एक नियम के तहत किसी फिल्ममेकर की चीजों में दखल नहीं देता हूं क्योंकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सबसे कीमती अधिकार है"। Dear @karanjohar As a principle I never interfere in any filmmaker’s affairs because FoE is our most precious right.
But now I want to ask if it’s your conscious decision to use such people as writers of your film to portray Indian history?
Would Yash Johar ji approve of this? pic.twitter.com/cf7wMSP9e6
उन्होंने आगे लिखा- लेकिन अब मैं पूछना चाहता हूं कि क्या यह आपका अधिकार है कि आप ऐसे लेखकों को अपनी फिल्म में भारत का इतिहास दिखाने के लिए इस्तेमाल करें? क्या यश जौहर जी आपको इसकी मंजूरी देते?' हुसैन हैदरी करण जौहर की आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म तख्त के लेखक हैं। भारी भरकम बजट वाली इस मल्टीस्टारर फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर जैसी लंबी चौड़ी स्टार कास्ट नजर आएगी।
दरअसल हुसैन हैदरी सीएए के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ग्वालियर में जन्में विवेक अग्निहोत्री अपने विचारों में आक्रोश और देश में होने वाले समसामयिक मुद्दों पर बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। विवेक अपने ट्वीट के लिए भी फेमस हैं। विवेक ने 'दन दना दन गोल' (2007), 'हेट स्टोरी' (2012), 'बुद्धा इन अ ट्रैफिक जैम' (2016) और जुनूनियत जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। 2019 में विवेक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य बने हैं।