{"_id":"62fb2287986cbe032938978c","slug":"vivek-agnihotri-targets-bollywood-says-corruption-nepotism-hinduphobia-three-of-industry-biggest-evils","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने फिर बॉलीवुड पर साधा निशाना, तीन बड़े दुश्मनों का किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने फिर बॉलीवुड पर साधा निशाना, तीन बड़े दुश्मनों का किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:28 AM IST
सार
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने फिर साधा बॉलीवुड पर निशाना, इंडस्ट्री की तीन बड़ी बुराईयों का किया खुलासा
विज्ञापन
1 of 5
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपने बयानों और टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लगभग हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर रहने वाले विवेक आए दिन बॉलीवुड और इसके कलाकारों पर भी निशाना साधते नजर आते हैं। बीते कुछ समय से लगातार बॉलीवुड और इसकी कमियों को उजागर कर रहे विवेक ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक और बयान दिया है। फिल्ममेकर ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बॉलीवुड पर निशाना साझा है।
Trending Videos
2 of 5
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर दिए भाषण का एक क्लिप भी शेयर किया है। शेयर किए गए इस क्लिप में पीएम मोदी देश की दो बड़ी समस्या भ्रष्टाचार और नेपोटिज्म पर बात करते नजर आ रहे हैं। पीएम के इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए अब विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, नैतिक भ्रष्टाचार, घातक भाई-भतीजावाद और हिंदूफोबिया, ये तीनों बॉलीवुड की तीन सबसे बड़ी बुराइयां हैं। वहीं, विवेक के इस पोस्ट पर अब लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, हेट स्टोरी बनाकर तुम्हारे दिल में नफरत भर गई है। अब तुम लव स्टोरी पर काम करो। वहीं एक अन्य ने लिखा, अब आप भी सुनिश्चित करें कि आप अपने बच्चों को बॉलीवुड में नहीं आने देंगे। भाई-भतीजावाद का सही विरोध करने के लिए आपके द्वारा दिए गए बयानों का सम्मान करना जरूरी है।
4 of 5
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये पहली बार नहीं है जब विवेक ने इस तरह बॉलीवुड और नेपोटिज्म पर निशाना साधा है। इससे पहले उन्होंने अभिनेता आमिर खान और उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर भी निशाना साधते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के बीच बॉलीवुड अभिनेताओं पर ट्विटर के जरिए कटाक्ष किया है। उन्होंने लिखा था कि जो खुद 60 साल का है, वह उन लड़कियों से रोमांस करने के लिए बेताब है जो उनसे बहुत छोटी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,'फिल्म की गुणवत्ता के बारे में भूल ही जाइए। जब 60 साल के हीरो 20-30 साल की लड़कियों के साथ रोमांस करने के लिए बेताब है, युवा दिखने के लिए फोटोशॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बॉलीवुड में मौलिक रूप से कुछ गड़बड़ है। 'जवान और कूल दिखने' के चक्कर में बॉलीवुड को तबाह कर दिया है और इसके लिए केवल एक ही व्यक्ति जिम्मेदार है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।