सब्सक्राइब करें

Varun-Natasha: नताशा को मनाने के लिए वरुण ने खूब बेले थे पापड़, चार बार रिजेक्शन के बाद भी नहीं मानी थी हार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 24 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Wedding Anniversary Varun Dhawan Natasha Dalal love story is total filmy actor proposal was rejected several t
वरुण धवन, नताशा - फोटो : अमर उजाला

'प्यार दोस्ती है...' शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का यह डायलॉग वरुण धवन की लव स्टोरी पर एकदम सटीक बैठता है। बड़े पर्दे पर भले ही वरुण ने कई अभिनेत्रियों से साथ इश्क फरमाया है, लेकिन असल जिंदगी में उनका दिल सिर्फ एक ही हसीना के लिए धड़कता है और वो हैं उनके बचपन की दोस्त नताशा दलाल। बचपन से ही वरुण नताशा के प्यार में दीवाने थे और उनसे ही शादी करना चाहते थे। लेकिन नताशा को मनाने के लिए वरुण को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी और चार बार रिजेक्ट भी हो गए थे। तो चलिए आज दोनों की शादी की सालगिरह के मौके पर उनकी फिल्मी लव स्टोरी के बारे में आपको बताते हैं...

Trending Videos
Wedding Anniversary Varun Dhawan Natasha Dalal love story is total filmy actor proposal was rejected several t
वरुण धवन, नताशा - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन और नताशा एक दूसरे को बचपन से जानते थे। दोनों ने साथ में पढ़ाई की और काफी अच्छे दोस्त भी थे। लेकिन जब वरुण को नताशा के लिए अपनी फीलिंग्स का एहसास हुआ तो उन्होंने नताशा को इंप्रेस करने के लिए खूब पापड़ बेले, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। बल्कि चार बार रिजेक्शन के बाद पूरी कहानी में ही ट्विस्ट आ गया। हालांकि रिजेक्ट होने के बाद भी वरुण ने हार नहीं मानी और बार-बार कोशिश करते रहे। फिर एक दिन कोशिश रंग लाई और नताशा भी मान गईं।

Tu Jhoothi Main Makkaar: रणबीर कपूर को मिला बस्सी का सहारा, अब तक इन 10 यूट्यूबर्स पर बॉलीवुड लगा चुका दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Anniversary Varun Dhawan Natasha Dalal love story is total filmy actor proposal was rejected several t
वरुण धवन-नताशा - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर के रेडियो शो में वरुण धवन ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की थी। इस दौरान वरुण ने कहा था, 'पहली बार मैं जब नताशा से मिला तो छठी क्लास में था। लेकिन तब हम एक-दूसरे को डेट नहीं करते थे और 12वीं तक हम अच्छे दोस्त थे। लेकिन आज भी मुझे वो दिन याद है, मैं शायद 11वीं या 12वीं में था। मैं येलो हाउस में था और वो रेड हाउस में। हम बास्केटबॉल कोर्ट में थे। वो मेरे सामने से आ रही थी और बस वही उसे देखकर पहली झलक में मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मैं नताशा के प्यार में हूं।'

Andaman Nicobar: 21 द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं पर रखे जाने पर सेलेब्स ने जताई खुशी,PM को दिया धन्यवाद

Wedding Anniversary Varun Dhawan Natasha Dalal love story is total filmy actor proposal was rejected several t
वरुण धवन, नताशा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद मैंने अपने दिल की बात सुनी और नताशा को प्रपोज करने की ठान ली। लेकिन बात नहीं बनी और चार बार नताशा ने मेरे प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया। हालांकि वरुण नताशा को अपने प्यार का इजहार करने का बार-बार ट्राई करते रहे कि आखिर में वह भी मान गईं। इसके बाद वरुण और नताशा ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया। वहीं, 24 जनवरी 2021 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए और अब अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि नताशा फैशन डिजाइनर हैं और वह लाइमलाइट में रहना ज्यादा पसंद नहीं करती हैं।

Ae Watan Mere Watan: हिंदुस्तान की आवाज को सुनाने आ रही हैं सारा अली खान, जारी हुआ 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed