साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की ओर से बॉलीवुड पर दिए गए बयान की चर्चा कम होती नहीं दिख रही है। उनकी टिप्पणी के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है। इस बीच शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख विदेशी मीडिया से हॉलीवुड पर बात करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वह अपने चहेते सितारे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Viral: जब महेश बाबू की तरह शाहरुख से पूछा गया हॉलीवुड डेब्यू पर सवाल, कुछ ऐसा था किंग खान का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पुराने वीडियो में शाहरुख खान विदेशी मीडिया से मुखातिब हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान जब उनसे हॉलीवुड में काम करने के बारे में पूछा गया तब शाहरुख खान ने जवाब देते हुए कहा कि उनकी अंग्रेजी उतनी अच्छी नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख के इस जवाब के बाद वहां मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।
SRK explains why he never entertained the idea of working in Hollywood. @iamsrk at the Berlinale 2008 press conference, Berlin, Germany pic.twitter.com/MR3DprkMCV
— srk1000faces - Fan Account 🇩🇪 (@srk1000faces) May 11, 2022
शाहरुख का यह वीडियो 14 साल पुराना है। वीडियो में शाहरुख को मजाकिया अंदाज में कहते सुना जा सकता है कि अगर उन्हे कोई रोल ऑफर होगा तो वह डंब इंसान का होगा। वीडियो में वह कहते हैं कि मैं 42 साल का हूं...न मुझे कुंगफू आता है और न ही मैं लंबा हूं। वेस्टर्न वर्ल्ड में मैं फिट नहीं हो पाउंगा। साथ ही वह यह भी कहते नजर आते हैं कि वह यूरोपीय फिल्मों के एक्टर जितना टैलेंटेड नहीं हैं।
बता दें कि शाहरुख का यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका यह मजाकिया अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। बता दें कि हाल ही में महेश बाबू बॉलीवुड पर टिप्पणी करके विवादों में घिर गए थे। उन्होंने बयान दिया था हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें अफॉर्ड कर सकते हैं। इस वजह से वह हिंदी फिल्मों में काम करके अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। महेश बाबू की इस टिप्पणी के बाद बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बीच जमकर तकरार देखने को मिली थी। कुछ लोग एक्टर के बयान की निंदा कर रहे थे तो कुछ उनके सर्मथन में दिखे थे।