{"_id":"624fdef541a36c62c34b4959","slug":"who-is-allu-arjun-wife-sneha-reddy-know-their-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun Birthday: ये हैं अल्लू अर्जुन की खूबसूरत पत्नी, परिवार के साथ-साथ संभालती हैं करोड़ों का बिजनेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Allu Arjun Birthday: ये हैं अल्लू अर्जुन की खूबसूरत पत्नी, परिवार के साथ-साथ संभालती हैं करोड़ों का बिजनेस
तेलुगू फिल्मों के जाने-माने अभिनेता अल्लू अर्जुन का आज जन्मदिन है। पुष्पा रिलीज होने के बाद से हिंदी दर्शकों के बीच भी उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई है। अर्जुन अपनी कई फिल्मों में बेस्ट एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर और नंदी अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद तेलुगू फिल्म डायरेक्टर हैं और जाने माने तेलुगू एक्टर चिरंजीवी के भतीजे हैं। अल्लू ने स्नेहा रेड्डी से शादी की है।
2 of 5
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी
- फोटो : Instagram
कौन हैं स्नेहा रेड्डी
स्नेहा रेड्डी पेशे से बिजनेसवुमन हैं। उनके पिता इंस्टिट्यूट ऑफ साइंटिफिक टेक्नोलजी (SIT) के चेयरमैन हैं। स्नेहा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और बिजनेस के साथ-साथ अपने परिवार को भी पूरा वक्त देती हैं।
3 of 5
अल्लु अर्जुन- स्नेहा रेड्डी
- फोटो : Social Media
कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात
अल्लू और स्नेहा की पहली मुलाकात यूएस में दोस्त की शादी में हुई थी। उन्हें स्नेहा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। स्नेहा जानती थीं कि अल्लू एक अभिनेता हैं। यहीं पर दोनों दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ सालों के रिलेशन के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अल्लू अर्जुन, स्नेहा रेड्डी
- फोटो : Instagram
पहले दोनों का परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था। लेकिन कहते हैं ना प्यार के आगे किसी की नहीं चलती। दोनों की जिद के सामने परिवार को झुकना पड़ा और आखिरकार 26 नवंबर 2010 को अल्लू और स्नेहा की सगाई हुई। तीन महीने बाद 6 मार्च 2011 को उन्होंने शादी की। इनकी ग्रैंड शादी कई टीवी चैनल्स पर दिखाई गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ अल्लू अर्जुन
- फोटो : Instagram
दोनों की जोड़ी की खास बात ये है कि भले ही स्नेहा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं, लेकिन फिर भी वह अल्लू की प्रोफेशनल लाइफ को समझती हैं और उन्हें पूरा सपोर्ट करती हैं। दोनों के दो बच्चे अयान और अरहा हैं। अल्लू एक परफेक्ट फैमिली मैन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।