{"_id":"61efabb50607cf29d2628698","slug":"will-priyanka-chopra-quits-jee-le-zara-starring-alia-bhatt-katrina-kaif-to-be-with-her-baby","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jee Le Zara: प्रियंका चोपड़ा नहीं होंगी 'जी ले जरा' का हिस्सा? मां बनने की वजह से लिया फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jee Le Zara: प्रियंका चोपड़ा नहीं होंगी 'जी ले जरा' का हिस्सा? मां बनने की वजह से लिया फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस
- फोटो : instagram
Link Copied
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पॉप स्टार पति निक जोनस हाल ही में सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। 39 वर्षीय प्रियंका और 29 वर्षीय निक ने शनिवार (22 जनवरी) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी थी।
Trending Videos
2 of 5
प्रियंका निक
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि दंपति कथित तौर पर अप्रैल में अपने बच्चे के जन्म की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि प्रियंका-निक के बच्चे का जन्म 12 सप्ताह पहले ही हो गया। जिसकी वजह से बच्चे को अभी कुछ दिन और अस्पताल में रखा जाएगा। यही कारण है कि प्रियंका अपने बच्चे और परिवार के साथ समय बिताने के लिए फिल्मों से ब्रेक ले सकती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की फिल्म 'जी ले ज़ारा' से बाहर हो सकती हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ को भी कास्ट किया गया था।
4 of 5
फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'जी ले जरा' के निर्माता भी कथित तौर पर प्रियंका की खुशखबरी की घोषणा के बाद से ही चिंतित हैं। प्रियंका अपना समय और एनर्जी अपने पहले बच्चे की परवरिश में लगाना चाहती हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी अन्य विकल्प की तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर ने कहा कि वह फिल्म में काम करने के लिए उत्सुक हैं, जिसकी घोषणा उन्होंने अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'दिल चाहता है' की 20वीं वर्षगांठ पर की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।