फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WAR: जब बर्फ पर भागेंगी ऋतिक और टाइगर की कारें तो सिनेमाघरों में भी बरसेगी बर्फ, जानिए कैसे?

Sat, 21 Sep 2019 12:15 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 21 Sep 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
With 4DX viewer will feel the Hrithik Roshan Tiger Shroff fight on largest ice breaker War car Chase
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के फैंस बेसब्री से 2 अक्टूबर का इंतज़ार कर रहे हैं। भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताई जा रही वॉर आने वाली गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर के दिन रिलीज़ हो रही है। अमर उजाला अखबार और अमर उजाला डिजिटल पर हम इस फिल्म एक्सक्लूसिव तस्वीरें लगातार प्रकाशित करते रहे हैं। ऋतिक रोशन ने अमर उजाला के पाठकों के सवालों के जवाब भी आज (शनिवार) के अंक में दिए हैं। ये इंटरव्यू आप अमर उजाला डिजिटल पर भी पढ़ सकते हैं।

With 4DX viewer will feel the Hrithik Roshan Tiger Shroff fight on largest ice breaker War car Chase
war film - फोटो : Amar Ujala

रोमांच के इसी सिलसिले को आगे बढ़ाने वाली खबर है वॉर के एक खास फॉर्मेट में दुनिया भर में रिलीज होने की। फिल्म वॉर सिर्फ 2 डी नहीं या 3 डी नहीं बल्कि 4डीएक्स फिल्म होने वाली है। वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, "हम शुरू से ही स्पष्ट कर चुके हैं कि हम भारतीय दर्शकों को इस फिल्म के जरिए एक ऐसी एक्शन फिल्म देना चाहते हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। हम इस फिल्म को 4DX में प्रदर्शित करने के लिए तैयारी कर चुके हैं और हमें विश्वास है कि 4DX टेकनोलोजी हमारी फिल्म का आनंद लेने का सबसे अच्छा तरीका होगा।"

With 4DX viewer will feel the Hrithik Roshan Tiger Shroff fight on largest ice breaker War car Chase
war teaser - फोटो : Twitter

बता दें कि 4DX एक ऐसा सिनेमाई अनुभव है जो लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है। जुलाई महीने में 4DX फिल्मों ने ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ने वाले बिजनेस किया। वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस पर अकेले 4डीएक्स फिल्मो ने करीब 270 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। 4DX की एडवांस्ड थिएटर टेक्नोलॉजी मोशन-सिंक्रोनाइज़्ड सीट, विंड, फॉग, रेन, लाइटनिंग, स्नो, वाइब्रेशन और स्कैट्स सहित स्पेशल इफेक्ट्स के जरिए पारंपरिक सिनेमा के अनुभव को पार करते हुए एक्शन से भरपूर ब्लॉकबस्टर्स के ऑनस्क्रीन विजुअल्स को बढ़ाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
With 4DX viewer will feel the Hrithik Roshan Tiger Shroff fight on largest ice breaker War car Chase
war teaser - फोटो : Twitter

प्रत्येक 4DX ऑडिटोरियम में 21 से अधिक विभिन्न प्रभावों के साथ तालमेल बैठाने की क्षमता शामिल है जिसे कुशल 4DX उत्पादकों की एक टीम द्वारा अनुकूलित किया जाता है। यह सबसे नवीन सिनेमा प्रारूपों में से एक है, जो प्रशंसकों को बड़ी स्क्रीन पर नए तरह का एक्शन देखने का मौका देता है। भारत में 18 4डी एक्स सिनेमा घर हैं, जिनमें से 17 सिनेमाघरों में आप वॉर को 4 डीएक्स में देखने का लाभ उठा सकते हैं। वॉर से पहले यशराज की फिल्म किल दिल भी 4 डीएक्स में रिलीज़ की गई थी। किल दिल भारत की पहली 4डीएक्स फिल्म रही।

पढ़ें: आते ही छा गया 'वॉर' का दूसरा गाना जय जय शिवशंकर, ऋतिक- टाइगर की शानदार केमिस्ट्री ने जीता दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed