{"_id":"5b2dda9d4f1c1bae6e8b9843","slug":"xxx-4-climax-to-have-shahrukh-khan-and-deepika-padukone-lungi-dance-reveals-filmmaker-dj-caruso","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड में शाहरुख खान की एंट्री, होगा लुंगी डांस का जलवा, डायरेक्टर ने खुद दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हॉलीवुड में शाहरुख खान की एंट्री, होगा लुंगी डांस का जलवा, डायरेक्टर ने खुद दी जानकारी
Sat, 23 Jun 2018 04:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jun 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
shahrukh khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हॉलीवुड में शाहरुख खान की एंट्री हो चुकी है। उनका सुपरहिट गाना लुंगी डांस एक अमेरिकी फिल्म में देखने को मिलेगा। यह गाना उनकी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का है जिसे उन्होंने को-प्रोड्यूस किया था और उसमें अभिनय भी किया था। हालांकि, इसमें एक ट्विस्ट है।
2 of 4
लुंगी डांस
ट्रिपल एक्स सीरीज फिल्म के डायरेक्टर डी.जे. कारूसो ने जानकारी दी है कि वह लुंगी डांस को अपनी अगली फिल्म में शामिल करना चाहते हैं। यानी, शाहरुख खान खुद इस फिल्म में नहीं होंगे, मगर उनके गाने पर हॉलीवुड फैंस जरूर झूमेंगे। कारूसो ने पिछले दिनों एक ट्वीट में लिखा कि 'मैं ट्रिपल एक्स-4 का अंत लुंगी डांस गाने से करना चाहता हूं।'
3 of 4
lungi dance
दो साल पहले अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडार केज के फ्लॉप होने के बाद दीपिका पादुकोण को दूसरा मौका नहीं मिला है। वह हॉलीवुड फिल्मों में काम पाने की इच्छा लिए लगातार मुंबई से लॉस एंजिल्स के चक्कर काट रही हैं। लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं आया। फैन्स को इंतजार रहेगा कि क्या चौथी कड़ी में विन डीजल के साथ दीपिका को वह कास्ट करेंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
lungi dance
बता दें कि शाहरुख खान जल्द फिल्म 'जीरो' में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी दिखेंगी। वहीं दीपिका पादुकोण के पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। खबर है कि 10 नवंबर को रणवीर सिंह से वह शादी करने वाली हैं इस वजह से वह कोई नई फिल्म साइन नहीं कर रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।