{"_id":"5d8cba098ebc3e013371c83a","slug":"yougov-survey-list-amitabh-bachchan-in-the-list-of-worlds-most-admired-men-pm-modi-top","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Most Admired Men In India 2019: नंबर एक पर पीएम मोदी, बॉलीवुड से शाहरुख- अमिताभ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Most Admired Men In India 2019: नंबर एक पर पीएम मोदी, बॉलीवुड से शाहरुख- अमिताभ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 26 Sep 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मोस्ट एडमायर्ड पर्सन
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले लोगों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पायदान पर हैं। यूगोव (YouGov) द्वारा कराए गए इस सर्वे में टॉप 10 में केवल दो बॉलीवुड एक्टर (मेल) का नाम शामिल है। 6.55% के साथ अमिताभ बच्चन छठे और शाहरुख खान नौवें नंबर पर हैं। YouGov ने ये सूची ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर जारी की है।
2 of 4
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान
- फोटो : instagram
15.66 प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर नरेंद्र मोदी, दूसरे नंबर पर 8.58% के साथ महेंद्र सिंह धोनी, 8.02% के साथ तीसरे स्थान पर हैं टाटा ग्रुप के रतन टाटा। बराक ओबामा 7.36% के साथ चौथे स्थान पर, 6.96% के साथ बिल गेट्स पांचवें, 6.55% के साथ अमिताभ बच्चन छठे, सचिन तेंदुलकर 5.81% के साथ सातवें, 4.46% के साथ विराट कोहली आठवें, शाहरुख खान 3.63% के साथ नौवें और 3.44% के साथ जैकी चैन 10वें नंबर पर हैं।
3 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि शाहरुख खान की आखिरी रिलीज फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन बावजूद इसके शाहरुख खान को फैंस का बेइंतहा प्यार मिल रहा है। ऐसे में शाहरुख ने इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
- फोटो : PTI
बात करें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तो उनके पास इन दिनों कई बड़ी फिल्में हैं। इसके अलावा हाल ही में उन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है। बिग बी इन दिनों KBC में नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।