{"_id":"64170f7610d25dc3bd0a6df8","slug":"zwigato-box-office-collection-day-3-kapil-sharma-movie-fails-to-impress-audience-2023-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zwigato BO Collection: फैंस को नहीं पसंद आया कपिल का इमोशनल ड्रामा, संडे को ज्विगाटो ने किया महज इतना कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Zwigato BO Collection: फैंस को नहीं पसंद आया कपिल का इमोशनल ड्रामा, संडे को ज्विगाटो ने किया महज इतना कलेक्शन
इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुई हैं। रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे और कपिल शर्मा की ज्विगाटो आमने सामने हैं। इस फिल्म में वह फूड डिलीवरी बॉय बने नजर आ रहे हैं, जो आर्थिक तंगी से जूझते हुए किसी तरह अपने परिवार की जिम्मेदारियां उठा रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
2 of 4
ज्विगाटो
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा की ज्विगाटो को मिला जुला रिव्यू मिला था। हालांकि यह फिल्म कहीं न कहीं फैंस को पसंस नहीं आ रही है। यही वजह है कि ज्विगाटो को सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन महज 42 का कलेक्शन किया है। पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ज्विगाटो की कास्ट के लिए ही नहीं दर्शकों और कपिल शर्मा के फैंस के लिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि, दर्शकों के बीच कपिल शर्मा की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा था।
ज्विगाटो के तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो संडे का दिन होने के बावजूद फिल्म ने महज 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 1.80 करोड़ रुपये हो गई है। छुट्टी का दिन होने के बाद भी ज्विगाटो को कोई खास फायदा मिलता नहीं दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ज्विगाटो
- फोटो : social media
इस फिल्म से कपिल शर्मा ने पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इससे पहले वह फिरंगी में नजर आए थे। हालांकि, उनकी यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने महज 10.27 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं उनकी डेब्यू फिल्म किस किसको प्यार करूं हिट साबित हुई थी। अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कुल 49.38 करोड़ का कारोबार किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।